Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अरमान का हो जाएगा एक्सीडेंट, क्या अपने पति को बचा पाएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां रूही अरमान से तलाक के कागजात पर साइन करवाने की कोशिश करती है. ये बातें सुनकर अभीरा घर छोड़ देगी और उसका पीछा करने के चक्कर में अरमान का एक्सीडेंट हो जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों अपने अपकमिंग ट्विस्ट से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है. सीरियल में अभीरा, अरमान और रूही की केमिस्ट्री सभी को खूब पंसद आ रही है. जहां अक्षरा के कहने पर अरमान और अभीरा ने एक दूसरे संग शादी रचाई. वहीं रूही, जो अरमान से प्यार करती थी उसे रोहित संग सात फेरे लेने पड़े.


एक दूसरे के करीब आ गए हैं अभीरा-अरमान
हालांकि, अब अभीरा और अरमान एक-दूसरे के करीब आ गए हैं. उनकी शादी को सिर्फ एक साल ही हुआ है. अब, पोद्दार परिवार को दोनों के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बारे में पता चल गया और सभी काफी गुस्से में थे. यही वजह है कि अभीरा को न चाहते हुए भी पोद्दार हाउस छोड़ना पड़ा. हालांकि दादीसा ने विद्या-माधव के रिश्ते को बचाने के लिए उसे वापस लौटने के लिए कहा. माधव ने शर्त रखी कि अगर अभीरा वापस नहीं आई तो वह घर छोड़ देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: नई दुल्हन की तरह पोद्दार हाउस में होगा अभीरा का स्वागत, रूही लाएगी नई मुसीबतें

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को दिया तलाक के कागजात, क्या रूही का सपना होगा पूरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा


अभीरा के घायल होने से अरमान होगा परेशान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा पोद्दार के घर में फिर से प्रवेश करती है. अरमान अपने परिवार की खातिर उसे वापस ले आया. अभीरा आने को तैयार हो गई, लेकिन एक शर्त पर. वह नई दुल्हन बनकर बैंड, बाजा, बारात के साथ वापस आई. पोद्दार हाउस में रहते हुए अभीरा को सभी के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. अरमान अपने कमरे से बाहर चले गए हैं. हम देखते हैं कि अभीरा घायल हो जाती है और अरमान चिंतित हो जाता है.


अरमान की जिंदगी से अभीरा को निकालता चाहती है दादीसा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया है कि रूही दादीसा और संजय बंसल के साथ मिलकर अरमान से तलाक के कागजात पर साइन करवाने की कोशिश करती है. दादीसा और संजय चाहते हैं कि अभीरा पोद्दार हाउस और अरमान की जिंदगी से बाहर हो जाए. खैर, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अभीरा ये सब सुन लेगी.


अरमान की कार का होगा एक्सीडेंट
हालांकि अरमान ने कागजात पर साइन करने से इनकार कर दिया, उनका कहना है कि अभी ही वह आई और ऐसा करना सही नहीं होगा. हालांकि अभीरा ये बातें सुन लेगी और पोद्दार हाउस छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी. एक क्लिप में फैंस देख सकते हैं कि अरमान की कार का एक्सीडेंट हो जाता है. हालांकि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है लेकिन यह उसे अभीरा के जाने से रोक देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभीरा-अरमान को अलग करने के लिए रूही से दादी सा ने मिलाया हाथ, चलेगी ये चाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >