Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बाद अरमान ने भी नाम बदलने का किया फैसला, दादीसा-रूही को लगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि जहां दादीसा अभीरा का नाम बदलने वाली है, वहीं अब अरमान भी अपना नाम बदलने का फैसला करता है और ये सुनकर दादीसा शॉक्ड रह जाती हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सभी का ध्यान खींचा है. हमने देखा है कि कैसे यह शो अपने ट्विस्ट और टर्न के कारण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. रोहित ने दादीसा को अरमान और अभीरा की शादी के लिए राजी कर लिया. उसने ऐसा अपने फायदे के लिए किया क्योंकि वह चाहता था कि रूही उससे प्यार करने लगे. इधर अरमान और अभीरा नहीं चाहते थे कि दादीसा केवल रोहित के दबाव के कारण उनकी शादी के हां कहें. लेकिन दादी ने कहा कि वो खुश है. यह जानकर रूही टूट जाती है और उसे गुस्सा आता है. वह केवल अरमान को वापस चाहती है और इसलिए रोहित के फीलिंग्स के साथ भी खेल रही है.

अभीरा का नाम बदलेगी दादीसा

वह अभी भी उम्मीद नहीं खोती है और कहती है कि शादी में समय लगेगा और इसलिए, अरमान के जीवन से अभीरा को बाहर निकालने की प्लानिंग बनाने का फैसला करती है. वह यह दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे अभीरा पोद्दार परिवार के लिए बिल्कुल सही नहीं है और इसलिए दादीसा को अभीरा का नाम बदलने के लिए प्रेरित करने की कोशिश करती है. दादीसा जाल में फंस जाती है और अभीरा का नाम बदलने का फैसला करती है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

अभीरा नहीं बदलना चाहती है अपना नाम

दादीसा ने अभीरा का नाम बदलकर प्रतिभा रखने का फैसला किया. अभीरा हैरान रह जाती है, क्योंकि उसका नाम उसके माता-पिता के नाम का मिश्रण है. वह इसे चेंज नहीं करना चाहती, दूसरी तरफ दादीसा को दुखी भी नहीं करना चाहती है. रूही ने ऐसा जानबूझकर किया, क्योंकि वह जानती है कि अभीरा इसके लिए सहमत नहीं होगी और फिर दादीसा अरमान की शादी अभीरा से कराने का अपना फैसला बदल सकती है.

दादीसा को समझाएगी अनुपमा

हालांकि, आज हम राजन शाही के अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महा एपिसोड देखेंगे. यह एक रक्षाबंधन स्पेशल फंक्शन होगा. जहां अनु अभीरा से मिलेगी. हम देखेंगे कि अनु को अभीरा के नाम बदले जाने के बारे में पता चलेगा और वह अपने नाम से कितनी इमोशनल तरीके से जुड़ी हुई है, वह भी महसूस करेगी. अनुपमा दादीसा को समझाने की कोशिश भी करेगी कि वह अभिरा की पहचान न छीने.

अरमान अभीरा के लिए दादीसा के खिलाफ होगा खड़ा

अरमान को भी पता चल जाएगा कि दादीसा उसकी पत्नी का नाम बदलने वाली है और इसलिए वह दादीसा से कहेगा कि वह इस बात से सहमत नहीं है। वह उन्हें बताएगा कि अभीरा की पहचान उसके लिए महत्वपूर्ण है. वह यह भी कहेगा कि अगर अभिरा का नाम बदला जा रहा है तो वह अपना नाम भी बदल लेगा. यह सुनकर दादीसा चौंक जाएगी और रूही भी निराश हो जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रूही अपनी प्लानिंग में सफल हो पाएगी या फिर अभीरा-अरमान एक बार फिर करीब आ जाएंगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >