Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: उदयपुर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी अभीरा, क्या रूही से शादी तोड़ उसे जाने से रोकेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीरा उदयपुर छोड़कर मसूरी जाने का फैसला करती है. वो अपना बैग लेकर बस पकड़ने जाती है. दूसरी तरफ अरमान को अहसास हो गया है कि उसे अभीरा से प्यार है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है अरमार ने अभीरा को वेडिंग प्लानर की नौकरी से निकाल दिया है. अरमान नहीं चाहता कि अभीरा उन दोनों को साथ में देखकर दुखी हो. दूसरी तरफ नशे की हालत में दादी सा अरमान सवाल करता है कि उन्होंने अभीरा को उसकी जिंदगी से क्यों दूर किया. अरमान को अहसास होता है कि अभीरा से वो प्यार करता है, आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होगा.

अरमान को हुआ इस बात का अहसास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान दादी सा से सवाल करता है कि वो हमेशा अभीरा के खिलाफ क्यों थी. दादी सा कहती है कि उसे हमेशा परिवार के लिए सोचा है. अरमान कहता है अभीरा हमेशा से एक अच्छी बहू रही है, लेकिन उसने पोद्दार परिवार की रूढ़ियों को चुनौती दी. इस वजह से अभीरा को कोसा गया और उसे बुरा-भला कहा गया. अभीरा उससे प्यार करती है, लेकिन उनकी वजह से उसने अपना प्यार छोड़ दिया. इस दौरान अरमान को फील होता है कि वो भी अभीरा से प्यार करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने रूही से शादी करने से किया इंकार, नशे की हालत में दादी सा के सामने किया हंगामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में आया फिर से बड़ा दुख, अरमान ने निकाला जॉब से, काजल खोलेगी संजय का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

उदयपुर छोड़कर चली जाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, रूही से शादी नहीं करने को लेकर कहता है. वो उसके सामने कन्फेस करता है कि वो अभीरा से प्यार करता है. दूसरी तरफ अभीरा उदयपुर छोड़कर जाने का फैसला करती है. वो मसूरी में अपनी नयी जिंदगी शुरू करने का प्लान बनाती है. अभीरा सोचती है कि इस शहर में रहेगी तो उसे कभी ना कभी अरमान और रूही का सामना करना पड़ेगा. वो अपना बैग लेकर बस स्टैंड की ओर चल पड़ती है. क्या अरमान उसे जाने से रोकेगा. क्या अरमान, अभीरा से अपने दिल की बात कहेगा. आगे का एपिसोड आपको बहुत पसंद आने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कुछ इस तरह अभीरा करेगी अरमान से प्यार का इजहार, क्या रूही का टूट जाएगा दुल्हन बनने का सपना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >