Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा या रूही, किसके बच्चे को डॉक्टर ने बचाया, रोहित की पत्नी करेगी अपनी जान लेने की कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और रूही दोनों अस्पताल में होती है. डॉक्टर बताते हैं दोनों में से किसी एक के ही बच्चे को बचाया जा सकता है. अब ये अभीरा या रूही में से किसका बच्चा होगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से लीप आ गया है. लीप के बाद अभीरा और रूही अपनी गर्भावस्था के अंतिम चरण में है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को लेबर पेन होता है और वह डॉक्टर को अपने बच्चे को बचाने के लिए कहती है. डॉक्टर उसे दिलाता देते हैं कि वह मां और बच्चे दोनों को बचाने की कोशिश करेंगे. दूसरी तरफ रूही भी अस्पताल में होती है और उसे भी लेबर पेन होता है. डॉक्टर कहते है कि रूही की हालत काफी गंभीर है.

अभीरा या रूही, किसके बच्चे को डॉक्टर ने बचाया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि नर्स पोद्दार परिवार को बताती है कि सिर्फ एक ही बच्चे को बचाया जा सका है. अरमान और रोहित घबरा जाते हैं. रोहित नर्स से अपने बच्चे को लेकर पूछता है. नर्स बताती है कि सिर्फ एक ही बच्चा बच पाया है. परिवार वाले सदमे में आ जाते हैं और उनके चेहरे पर दुख झलकने लगता है. डॉक्टर बच्चे को लेकर बाहर आते हैं. ऐसे में सवाल आता है कि किसका बच्चा बच गया है. क्या रूही के बच्चे को कुछ नहीं हुआ. क्या अभीरा के बच्चे को डॉक्टर ने बचा लिया.

रूही करेगी अपनी जान लेने की कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर बताया गया कि एक्सीडेंट की वजह से रूही को अपना बच्चा खोना पड़ता है. ये खबर जानकर पोद्दार परिवार के होश उड़ जाते है. विद्या ये जानकर घबरा जाती है और अस्पताल जाती है. रूही दुख और अपराधबोध से भर जाती है. अपने बच्चे को खोने के बाद रूही अपनी जान लेने की कोशिश करती है. हालांकि ऐसा कुछ होता है या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ अभीरा ही नहीं, रूही के बच्चे की जिंदगी है खतरे में, क्या सच होगी साधु बाबा की भविष्यवाणी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 5 महीने का लीप, अभीरा-रूही में से कौन खोएगा अपने बच्चे को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >