Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही दादी सा की सांसें, अभीरा पर टूटा दुखों का पहाड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा केस जीत जाती है और दादी सा को ये खबर आकर बताती है. अभीरा जब दादी सा को ये खबर बताती है तब दादी सा मनोज के लिए नये केबिन की पूजा करती होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी हर दिन के साथ बेहद मजेदार होती जा रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा की शादी हो गई है और रूही उनकी शादी रोक नहीं पाई. हालांकि अभीरा और रूही के बीच चीजें ठीक हो रही थी, तभी संजय ने उनके बीच नयी प्रॉब्लम लाकर खड़ी कर दी. संजय जान जाता है कि अभीरा, मनीष की पोती है. उसने ये सच्चाई रूही को बता दिया. रूही यह जानकर बेचैन हो गई और अभीरा से नफरत करने लगी. विद्या इस मौके का फायदा उठाकर रूही के साथ पोद्दार हाउस छोड़कर जाने की बात करती है. हालांकि दादी सा दोनों को रोक लेती है.

केस जीत जाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को टॉफी देती है. अभीरा उसे लेने से मना कर देती है कि जब वो केस जीकर आएगी तब वो उसे ये टॉफी दे. कावेरी को ये सुनकर अच्छा लगता है और वो उसे आशीर्वाद देती है. मनीषा, अरमान से दादी सा सेमनोज को नया केबिन दिलाने के बारे में बात करने के लिए कहती है. अरमान इस बारे में दादी सा से बात करता है और दादी सा उसकी बात मान जाती है. अभीरा केस जीत जाती है और दादी सा को ये खबर आकर बताती है. अभीरा जब दादी सा को ये खबर बताती है तब दादी सा मनोज के लिए नये केबिन की पूजा करती होती है.

दादी सा होगी अस्पताल में एडमिट

अभीरा की जीत की खुशी में दादी सा वो केबिन अभीरा को दे देती है. मनीषा ये जानकर काफी दुखी हो जाती है. वहीं, अरमान, अभीरा पर केबिन लेने के लिए गुस्सा करता है और उसे बताता है कि वो केबिन मनोज को मिलने वाला था. मनोज और मनीषा, अभीरा के खिलाफ हो जाएंगे. वहीं, दशहरा समारोह में ऐसा कुछ होगा, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा. कुछ बदमाश अभीरा पर हमला करने के लिए पोद्दार हाउस आएंगे. हालांकि वो दादी सा पर हमला कर देंगे. जिसके बाद दादी सा को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. दादी सा की ऐसी हालत के लिए पूरा परिवार अभीरा को जिम्मेदार ठहराएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >