Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को घुटनों पर बैठकर संजय के जूतों पर सिर रखने कहेगा ये शख्स, क्या करेगा अभीरा का भाई?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा चारु और अभीर का रोका होने वाला होता है. पोद्दार हाउस में जश्न का माहौल होता है. दूसरी तरफ अभीरा दादी सा को एक आदमी को पैसे देते देखती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा बाहर घूम रही होती है, तभी वह दादी सा को देखती है. दादी सा एक आदमी को बहुत सारे पैसे देते देखती है और उसे शक होता है. अभीरा को लगता है कि इतने पैसे दादी सा उस आदमी को क्यों दे रही है. दादी सा अभीरा को कार के साइड मिरर में देखती है, लेकिन वह कुछ नहीं कहती. दूसरी तरफ गोयनका परिवार पोद्दार हाउस आते हैं. मनीष, अभीर से अकेले में बात करता है.

अभीर से बात करेगा मनीष

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनीष ,अभीर से कहता है कि वह चारु के साथ अपनी नयी लाइफ शुरू करने वाला है और ऐसे में उसे अपने बर्ताव को ठीक करना चाहिए. वह मनीष की बात को ध्यान से सुनता है. दूसरी तरफ अभीरा अकेले बाहर खड़ी होती है और कुछ सोचती होती है. अरमान उसे देखता है और कॉल करके उसे अंदर आने
के लिए कहता है. पोद्दार हाउस में चारु तैयार होकर आती है और सब उसे देखकर खुश हो जाते हैं.

अभीर के सामने एक अजीब शर्त रखेगा संजय

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को एक फोन आता है और वह बाहर चली जाती है. अभीरा उसे बाहर निकलती देखती है और उसे पैसों वाली बात याद आ जाती है. अभीर और चारु के रोके में संजय शामिल नहीं होता. अभीर उसे जाने से रोकता है और आशीर्वाद मांगता है. संजय, अभीर के सामने एक शर्त रखता है कि वह उसके पैरों पर सिर रखकर ये स्वीकार करें कि वह चारु के काबिल नहीं है. अभीर अपने घुटनों के बल बैठता है और विनम्रता से संजय के पैर छू लेता है. संजय ये देखकर पिघल जाता है और अभीर को गले लगा लेता है. संजय, चारु और अभीर से माफी मांगता है. दूसरी तरफ अपने घर में आरके को अभीरा की याद आती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >