Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अरमान-अभीरा के रिश्ते को दादीसा ने अपनाया, क्या टल जाएगा तलाक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हमने देखा कि कैसे दादीसा को यकीन हो गया कि अभीरा और अरमान कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं. इधर घर में तलाक के पेपर्स भी गायब हो गए, जिसे सभी घरवाले ढूढ़ रहे हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित अभिनीत टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है वर्तमान में अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. दर्शकों को अभीरा, अरमान और रूही के बीच का लव ट्रायंगल पसंद आ रहा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अभीरा और अरमान का तलाक एक बार फिर टल जाता है और इस बार दादीसा को भी लगता है कि शायद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक साथ रहने के लिए ही बने हैं.


अरमान-अभीरा के तलाक के कागज हुए गायब
ये रिश्ता क्या कहलाता है एपिसोड की शुरुआत मनीषा, मनोज और बाकी बच्चों की ओर से तलाक के कागजात छुपाने से होती है. वे नहीं चाहते कि अभिमान अलग हो, इसलिए तलाक को टालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. रूही (गर्विता साधवानी) अरमान को जल्द से जल्द तलाक के कागज पर साइन करने के लिए कहती है, क्योंकि अगर एक बार फिर तलाक की प्रक्रिया में देरी हुई तो दादीसा नाराज हो जाएगी. जैसे ही अरमान ने अपना बैग खोला, उसने देखा कि तलाक का कागज गायब है. अरमान ने यह बात दादीसा को बताई, जिससे दादी बहुत नाराज हो गई. दादीसा को पहले माधव पर शक हुआ और फिर मनीषा पर. हालांकि, दोनों ने इनकार कर दिया. पूरा घर अब तलाक के कागज ढूंढ रहा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से अब प्यार नहीं करता है अरमान… रोहित पुरोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: 15 दिनों के अंदर अभीरा-अरमान का होगा तलाक, दादीसा रचेगी बड़ी साजिश

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: 15 दिनों के अंदर अभीरा-अरमान का होगा तलाक, दादीसा रचेगी बड़ी साजिश


दादीसा को लगता है अरमान-अभीरा नहीं हो सकते हैं अलग
दादीसा विद्या से कहती है कि उसे इस बात का गहरा अहसास है कि अरमान और अभीरा (समृद्धि) का तलाक कभी नहीं हो सकता. जब विद्या इसके पीछे का कारण पूछती है, तो दादीसा कहती है कि अरमान को नहीं पता, लेकिन कहीं न कहीं वह भी अभीरा को तलाक नहीं देना चाहता है और देर-सबेर उसे अपनी भावनाओं का एहसास होगा. अभीरा बातचीत सुन लेती है और उसे थोड़ी उम्मीद होती है कि शायद उसकी और अरमान की शादी अभी भी बच सकती है.


क्या कभी अलग होंगे अभिमान
दूसरी ओर, संजय दादीसा से कहता है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि अरमान और अभीरा के तलाक को कानूनी रूप से अंतिम रूप दिया जाए, उनमें से एक को अदालत में कहना होगा कि उनकी शादी जबरदस्ती हुई है. संजय कहता है कि अभीरा उनकी आज्ञा का पालन नहीं करेगी. दादीसा कहती है कि अरमान भी झूठ नहीं बोलेगा, क्योंकि वह अरमान ही था जिसने एक तरह से अभीरा को शादी के लिए मजबूर किया, क्योंकि वह कभी भी किसी भी हालत में उससे शादी नहीं करना चाहती थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि राजन शाही शो का आने वाला एपिसोड कैसा होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का तलाक रोकने के लिए मनीषा, कृष ने उठाया बड़ा कदम, रूही को हुई जलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >