Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब जाने पर रूही से अभीरा लेगी इस तरह बदला, कोर्ट में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से अरमान और अभीरा आमने-सामने होंगे. कोर्ट में अरमान, रूही का केस लड़ रहा है और दूसरी साइड अभीरा है. अभीरा, रूही को गुनाहगार साबित करने की कोशिश कर रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं. हालांकि दादा सी की वजह से अभीरा ने अरमान से दूरी बना ली. अरमान और रूही की सच्चाई जानकर अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर चली गई थी. जब माधव वापस लौटा तो, अभीरा को भी पोद्दार हाउस वापस लौटना पड़ा. हालांकि दोनों आउटहाउस में रह रहे हैं. विद्या भी अब अभीरा को मानने लगी है और उनके साथ ही रहती है.

रूही से बदला लेने का अभीरा ने सोचा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया अरमान और अभीरा पास फिर से आ रहे थे, लेकिन रूही उनके बीच फिर से आई. रूही गलती से एक आदमी को अपने कार से टक्कर मार देती है और उसकी पत्नी उसपर केस कर देती है. उस औरत का केस अभीरा लड़ती है और रूही का केस अरमान. अरमान को ये केस लेना पड़ा क्योंकि उसके मन में रूही को शादी के दिन छोड़कर जाने का गिल्ट है. केस शुरू होने के वक्त रूही को अरमान के साथ देखकर अभीरा को जलन होती है. दूसरी तरफ रूही के मन में अरमान को पाने की उम्मीद जाग गई है. अभीरा बदला लेने के बारे में सोचकर रूही को गिरफ्तार करवाने पर अपना ध्यान लगाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा की फिर से होगी शादी, क्या दोनों की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर जाएगी रूही

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अरमान को रूही के पास जाने नहीं देगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में अभीरा सीसीटीवी फुटेज दिखाती है और साबित करती है रूही इस घटना के पीछे है. अरमान इससे थोड़ा अपसेट हो जाएगा कि अभीरा सिर्फ रूही को गलत साबित करने की कोशिश कर रही है. रूही को उम्मीद है कि अरमान उसके साइड है. रूही, अरमान को अभीरा के खिलाफ भड़काएगी और कहेगी अभीरा उसके लायक नहीं है. हालांकि अरमान उसे सख्त अंदाज में कहेगी कि वो उसकी जिंदगी में ना घुसे. अभीरा को फिर से अरमान के खोने का डर सताने लगेगा. अभीरा, अरमान को रूही के करीब जाने से रोकेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >