Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी की दोस्त बनेगी अक्षरा की बेटी, प्रणाली राठौड़ को करेगी रिप्लेस!

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स तेजी से नये कास्ट के लिए चेहरे की तलाश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि लीप के बाद पूरी कास्ट नयी होगी. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शिवांगी जोशी की दोस्त इसमें एंट्री लेने वाली है. चलिए आपको बताते है उनका नाम.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है. इसे लेकर तैयारियां चल रही है और नए स्टारकास्ट की खोज भी की जा रही है. राजन शाही के शो में ये चौथा लीप होगा, जिसकी खोज की जा रही है. सबसे पहले इसमें हिना खान थी और उनके जाने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की इसमें एंट्री हुई. उसके बाद जब तीसरा लीप आया तो इसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने एंट्री की. अब नये लीड के लिए कई नाम सामने आए है, लेकिन फाइनल कुछ नहीं हुआ है. मेकर्स तेजी से नये कास्ट के लिए चेहरे की तलाश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि लीप के बाद पूरी कास्ट नयी होगी. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शिवांगी जोशी की दोस्त और खतरों के खिलाड़ी 12 फेम जन्नत जुबैर रहमानी शो में एंट्री लेंगी. इसपर अपडेट आया है.

जन्नत जुबैर रहमानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नहीं लेंगी एंट्री!

ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें हेली शाह लीप के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जगह लेंगी. लेकिन उन्होंने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, “नहीं, यह बिल्कुल झूठी खबर है. मुझे नहीं पता कि यह कहां से आई, लेकिन इस समय शो के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया गया है.” वहीं, अब चर्चा है कि जन्नत जुबैर रहमानी शो में एंट्री लेंगी. इसपर एक सूत्र ने फिल्मीबीट ने बताया कि, “नहीं, जन्नत जुबैर शो में प्रणाली राठौड़ की जगह नहीं ले रही हैं. चैनल शो के लिए एक नए चेहरे की तलाश में है, जो टीवी पर ना आया हो.”

https://www.instagram.com/p/CyfmyN9MyrM/?hl=en&img_index=1

महिमा मकवाना ने तोड़ी चुप्पी

सूत्र ने आगे कहा, ”हर्षद चोपड़ा के शो के लिए जन्नत से कभी संपर्क नहीं किया गया था. वह एक जाना माना चेहरा हैं लेकिन हमें नहीं लगता कि वह अब टीवी शो में काम करने के लिए उत्सुक हैं. निर्माता शो के लिए में एक फ्रेश जोड़ी चाहते हैं और उन्होंने अभी तक नए लीड के साथ डील तय नहीं किया है.” वहीं, महिमा मकवाना ने भी इस किरदार को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने टेलीचक्कर से इंटरव्यू में कहा, “सच में? क्या बात कर रहे हो आप, एक काम करो, आप ये रिश्ते के साथ और ऐसे 4-5 और प्रोजेक्ट्स अपने हिसाब से. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ऐसा कुछ नहीं हुआ है, मुझे ये रिश्ता के बारे में कोई कॉल नहीं आया है. लेकिन, शो इतने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए टीम को शुभकामनाएं. लेकिन नहीं, बिल्कुल नहीं.”

https://www.instagram.com/p/CyDcaZYsVN7/?hl=en&img_index=1
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा की बेटी बनेगी हेली शाह! इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगे हर्षद-प्रणाली

मंजिरी अपनी जान लेने की कोशिश करेगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मंजरी अभिमन्यु के बाहर आने का इंतजार करते हुए दरवाजे की ओर देखती रहती है. अक्षरा उसके घर जाती है और मंजरी से बात करती है. वह उसके और अभिमन्यु के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए कहती है. वो कहती है कि उसके बच्चे को स्वीकार कर लें. मंजिरी इस बात के लिए नहीं मानती. वो उसपर अपने बेटे को अलग करने का आरोप लगाती है. मंजिरी घर पर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करती है. मुस्कान और उसकी चाची ने अक्षरा को बताया कि उन्हें कोर्ट मैरिज का फॉर्म मिल गया है. वो इसे जल्द से जल्द भरने के लिए कहते है. दूसरी तरफ अक्षरा को एक फोन आता है और वो जल्दी से वहां से भागती है. वे अभिमन्यु के घर पहुंचते हैं और मंजरी को बिस्तर पर बेहोश पाते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रणाली राठौड़ और हर्षद इस साल 10 नवंबर को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे. अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि लीप के बाद कौन से कलाकार होंगे और कौन शो को अलिवदा कहेंगे.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सलमान खान की हीरोइन बनेंगी अक्षरा की बेटी! लीप के बाद शो में लेंगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >