Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने गुस्से में आकर रोहित को मारा जोरदार थप्पड़, अरमान के भाई ने लगाया था ये आरोप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां हमने देखा कि रूही और रोहित एक साथ डेट पर जाते हैं. वहां रोहित अरमान और उसको लेकर कुछ कड़वे वचन बोल देता है. जिसके बाद गुस्से में आकर रूही उसे थप्पड़ मार देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमित राज ने जबसे रोहित पोद्दार के रूप में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री की है, तबसे कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. पहले यह किरदार शिवम खजुरिया ने निभाया था. रोहित अरमान पोद्दार के सौतेले भाई हैं. वह अरमान से काफी नाराज हैं, क्योंकि उसकी गैरमौजूदगी में अरमान ने उसकी पत्नी रूही संग शादी करने की कोशिश की थी. यही नहीं उसे ये सच्चाई भी पता चल गई थी कि अरमान और रूही शादी से पहले एक दसरे संग रिलेशनशिप में थे. इसी घटना के बाद रोहित दुखी होकर गायब हो गया था. हालांकि अब उसके आने से सभी काफी खुश हैं. दादीसा, रूही को भी पोद्दार हाउस लेकर आ चुकी है.

रूही ने रोहित को मारा जोरदार थप्पड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, हम रोहित और रूही को रोमांटिक डेट पर जाते हुए देखते हैं. वह हैरान है, क्योंकि रोहित उसके लिए रोमांटिक सरप्राइज प्लान करता है. यही नहीं रोहित रूही को एक फैक्ट चैक भी देता है, जिसमें कहता है कि वह उसे इस तरह कैसे धोखा दे सकती है. वह अरमान के साथ एक छत के नीचे भी रहने को तैयार है. इन बातों को सुनकर रूही गुस्सा हो जाती है और रोहित को थप्पड़ मार देती है. जैसे ही वह जाने वाली होती है, रोहित उसे रोकता है, क्योंकि उसके दुपट्टे में आग लग जाती है. वह उसे बचाता है. वहीं रूही रो रही होती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

अच्छी पत्नी बनने की कोशिश कर रही है रूही

हालांकि बाद में दोनों पति-पत्नी एक रोमांटिक पल एक साथ बिताते हैं. अगले दिन, रूही रोहित के लिए परफेक्ट पत्नी बनने की कोशिश करती है. रोहित जब अपने भाइयों के साथ चिल कर रहा होता है, तो उसके पास जाती है और प्यार से उसे दवा खिलाती है. हालांकि रोहित को थप्पड़ मारने वाली बात याद आ जाती है और वह रूही को फिर से हर्ट करता है. इससे वह फिर से रोने लगती है. अब फैंस इस बात से कंफ्यूज है कि क्या रूही सच में अरमान को भूल चुकी है या उसके दिमाग में कोई जबरदस्त प्लान चल रहा है. इस बीच, अरमान और अभीरा भी आउटहाउस में रोमांटिक पल शेयर करते हैं.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अरमान को भाई के रूप में अपनाया, रूही अभीरा के खिलाफ रचेगी षड्यंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >