Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के रोमित राज ने 16 साल बाद शिल्पा शिंदे संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों की पर्सनालिटी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोमित राज और शिल्पा शिंदे एक दूसरे को डेट कर चुके हैं और उनकी शादी भी होने वाली थी. हालांकि किसी वजह से शादी नहीं हुई. अब 16 साल बाद रोमित ने शादी ना होने के पीछे की वजह के बारे में खुलासा किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोमित राज, रोहित की भूमिका निभाते थे. रोमित शो में रूही के पति बने थे. हालांकि कुछ समय पहले ही शो में उनका ट्रैक खत्म कर दिया गया. उनके शो छोड़ने पर उनके फैंस काफी मायूस हो गए थे. फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं. इस बीच एक्टर ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे संग अपने रिश्ते को लेकर बात की.

सालों बाद शिल्पा शिंदे संग रिश्ते को लेकर रोमित राज ने कही ये बात

दरअसल, रोमित राज और शिल्पा शिंदे ने एक-दूसरे को छह महीने तक डेट किया था और दोनों ने फिर शादी करने का फैसला भी किया था. हालांकि ये शादी नहीं हुई. शिल्पा से एक्टर 16 साल पहले मायका के सेट पर मिले थे. उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कहा, ”शिल्पा बहुत दयालु थी, सेट पर हर किसी की इज्जत करती थी. हम दोनों की अच्छी बनती थी और उस समय मुझे लगा कि वह मेरे लिए हैं और उसे भी ऐसा लगा. ” हालांकि बीतते समय के साथ दोनों को एहसास हुआ कि वह एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं हैं.

रोमित राज बोले- शिल्पा शिंदे ने ही शादी…

रोमित राज ने बताया, हम दोनों की पर्सनालिटी और राय बहुत मजबूत है. फिर हमें समझ आ गया कि ये वर्क आउट नहीं करेगा. एक्टर ने बताया कि शिल्पा ने ही शादी कैंसिल करने का फैसला लिया. हालांकि एक्टर को अब लगता है कि दोनों के लिए ये फैसला सही था.

शिल्पा शिंदे ने कही थी ये बात

ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा था, जब मेरी सगाई टूटी तो, मैं किसी और रिलेशनशिप में चली गई, लेकिन वह बहुत बुरा अनुभव था. मैंने अपने कान पकड़ लिए मैं रिलेशनशिप से दूर रहोगी. मैंने अनुभव किया कि मैं सिंगल ही ठीक हूं. मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हो सकती. जब मैं काम कर रही होती हूं और उस समय कोई पूछे कि मैं कहां जा रही हूं और क्या कर रही हूं, मैं उसे जवाब नहीं दे सकती.”

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >