Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की बाहों में होगी रोहित की मौत, बदल जाएगी अभीरा-रूही की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं. जहां रोहित की मौत अरमान की बाहों में होगी. ये क्षण हर किसी के लिए इमोशनल होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. टीवी सीरियल में हाल ही में कुछ शानदार एपिसोड देखने को मिले. कहानी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है और हम आने वाले एपिसोड से भी ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं. हमने देखा है कि रोहित ने दादीसा को अभीरा और अरमान के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया, ताकि वह रूही के साथ आगे बढ़ सके. उनका मानना ​​है कि रूही सुधर चुकी है और अब प्यार को दूसरा मौका देने के लिए तैयार है, लेकिन रोहित को इस बात की जानकारी नहीं है कि रूही सिर्फ अरमान को पाने के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है. रूही अरमान की दीवानी है और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है.

दादीसा ने अभीरा का नाम बदला

जबसे दादीसा ने अभीरा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है, तबसे रूही सदमे में है. उसे अब भी ऐसा लगता है कि उसका प्यार वापस आएगा. रूही अभीरा को घर से बाहर निकालने की प्लानिंग कर रही है. उसने हाल ही में दादीसा को भड़काया और कहा कि अभीरा का नाम बदला जा सकता है. वह जानती है कि अभीरा कभी अपना नाम नहीं बदलेगी क्योंकि वह अपनी दिवंगत मां के करीब है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

अरमान की बाहों में मरेगा रोहित?

अरमान ने अभीरा का पक्ष लिया और कहा कि अगर उसकी पत्नी के साथ ऐसा होगा तो वह भी नाम बदलेगा. इसके बीच ऐसी खबरें आई हैं कि शो में रोहित के किरदार की मौत हो सकती है. काफी समय से ये अफवाहें उड़ती रही हैं. अब, इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि रोहित अरमान की बाहों में मर जाएगा, और अरमान उसे अंतिम क्षणों तक पकड़ कर रखेगा. सूत्र ने बताया कि यह एक भावनात्मक और दिल दहला देने वाला सीन होगा, जो आंखों में आंसू ला देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >