Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं ये शख्स जानेगा शिवानी-अरमान के रिश्ते का सच, अभीर संग पोद्दार हाउस छोड़ देगी कियारा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीर और कियारा की शादी से हर कोई शॉक्ड है. अभीरा अपने भाई से इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह पूछती है. अरमान भी अभीर से पूछता है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों अरमान और अभीरा के रिश्ते में तनाव दिखाया जा रहा है. आरके की एंट्री से दोनों के रिश्ते में नये दिक्कतें आने लगी है. दूसरी तरफ चारु और अभीर की शादी का विरोध कर रहे थे. हालांकि अभीरा और अरमान के मनाने के बाद परिवार इस शादी के लिए मान गए. हालांकि अरमान और अभीरा क रिश्ते के बीच कुछ ठीक नहीं हो रहा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शिवानी की असली पहचान सबके सामने आ जाएगी.

पोद्दार हाउस छोड़कर जाएगी कियारा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा, अभीर और कियारा की शादी के बारे में जानकर सदमे में चली जाती है. वह उससे जानना चाहती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अभीर को चारु पर भरोसा नहीं रहा और उसने कियारा से शादी कर ली. अभीर कहता है कि चारु ने उसे धोखा दिया है और उसे इसका कोई पछतावा नहीं है. अरमान उससे कहता है कि प्यार करने वाले लोग जिंदगी भर अपने प्यार का इंतजार करते हैं और वह कुछ घंटे चारु का इंतजार नहीं कर पाया. कियारा, अभीर का बचाव करती है. कियारा, अभीर के साथ पोद्दार हाउस छोड़कर जाने का फैसला करती है.

आरके के सामने खुला अरमान और शिवानी के रिश्ते का सच

सीरियल में दिखाया जाएगा कि बारात के दौरान अभीरा एक लिफाफा मिलता है. उसे लगता है कि उसमें शिवानी की तसवीर होगी. हालांकि जब वह लिफाफा खोलती है तो उसमें कोई और तसवीर होती है. अभीरा घबरा जाती है और उसे अरमान के लिफाफे के साथ गड़बड़ी का संदेह होता है. वह लिफाफा लेने के लिए अरमान के पास जाती है. दूसरी तरफ आरके के सामने ये राज खुल जाता है कि शिवानी ही अरमान की असली मां है. आरके ये सच जानकर टूट जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >