Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-रूही को कमरे में बंद कर देगा नीरज, लगा देगा आग, कौन आएगा दोनों को बचाने?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु का होने वाला पति नीरज, अभीरा और रूही को एक कमरे में बंद कर देगा. वहीं, रूही को पता चल जाएगा कि अभीरा मां बनने वाली है. हालांकि अभीरा उससे ये बात छिपाने की कोशिश करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में तीन महीने का लीप आ चुका है, जिसमें कहानी अभीरा और रूही के प्रेग्नेंसी के ईद-गिर्द घूम रही है. रूही के मां बनने के बारे में पोद्दार परिवार जानता है, लेकिन अभीरा ने अपने मां बनने की बात सबसे छिपाकर रखी हुई है. अभीरा के मां बनने के रास्ते में बहुत जोखिम है और ये सिर्फ अरमान जानता है. अरमान नहीं चाहता कि अभीरा को कुछ हो, इसलिए वह ये बच्चा नहीं चाहता. दूसरी तरफ चारु के साथ नीरज गलत बिहेव करता है. चारु को इस बात का काफी धक्का लगता है. इस बारे में अभीरा और अरमान को पता चल जाता है.

अभीरा और रूही को एक कमरे में बंद कर देगा नीरज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही के सामने ये राज खुल जाएगा कि अभीरा प्रेग्नेंट है. वह अभीरा को ध्यान से रहने के लिए कहेगी. हालांकि अभीरा को अरमान की बात याद आती है जिसमें उसे ये बात सबसे छिपा कर रखने के लिए कहा गया था. अभीरा, रूही से ये बात छिपाने की कोशिश करती है. अभीरा को इतनी बड़ी खुशी परिवार से छिपाने पर दुख होता है. वहीं, शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें नीरज, अभीरा से गुस्सा होकर रूही के साथ उसे एक कमरे में बंद कर देता है.

कमरे में पटाखा जला देगा नीरज

नीरज जानबूझकर अभीरा और रूही को एक कमरे में बंद कर देता है और एक पटाखा जला देता है. अरमान वहां पहुंचता है और रूही को फंसा देखकर उसे बाहर निकालता है. रूही बेहोशी की हालत में होती है और अरमान उससे वादा करता है कि वह उसके बच्चे को कुछ नहीं होने देगा. रूही बेहोशी की हालत में अभीरा का नाम लेती है और अरमान उसे खोजने लगता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा बहादुरी से रूही और अरमान की जान बचाएगी. अपनी जान की परवाह किए बिना वह ये कदम उठाएगी. आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >