Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के फैन बने अरमान के भाई, कहा- उनका अलग व्यक्तित्व है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ऋषभ जायसवाल ने बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल को लेकर बात की. उन्होंने तान्या की तारीफ की. सीरियल में ऋषभ, अरमान का किरदार निभाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कृष का किरदार ऋषभ जायसवाल निभाते हैं. सीरियल में कृष, अरमान के भाई की भूमिका में दिखते हैं और अभीरा के देवर है. शो में जब सात साल का लीप आया था तब उनके रोल को बहुत पावरफुल दिखाया गया था. कृष ने पूरे पोद्दार परिवार और बिजनेस पर कब्जा कर लिया है. इस बीच एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस 19 में उन्हें तान्या मित्तल को देखना काफी पसंद है. एक्टर ने तान्या की तारीफ की है.

बिग बॉस 19 में इस कंटेस्टेंट के फैन है अरमान के भाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ऋषभ जायसवाल ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा, तान्या सच में अमेजिंग काम कर रही है. उनका अलग व्यक्तित्व है. हमें तान्या को देखना पसंद है. हर तरीके के लोग है इंडिया में- किसी का 2 बीएचके मेंशन है, किसी का 2 मेशन. तो यह पूरी तरह से एक अलग परवरिश है. जिस तरीके से उनके पिता मीडिया में नहीं आते है, वहीं बात है ना-रहने का तरीका अलग होता है. अभी उनको शायद नहीं दिखाना होगा, अभी ये तान्या बोल रही है तभी उनको पता लग रहा होगा.

जानें क्या दिखाया जाएगा शो में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अपने रूममेट्स से बात करते होते है. तभी उन्हें एक ऐप मेरा प्यार के बारे में पता चलता है. अभीरा इसके बारे में पूछती है. प्रियांशु उसे बताता है कि ये डेटिंग ऐप है जो लोगों को उसके सच्चे प्यार से मिलाता है. अभीरा कहती है कि सच्चा प्यार किसी ऐप से नहीं मिलता. अरमान कहता है कि उसने अपना अकाउंट इसपर बना लिया और उसे दो मैच भी मिल गए. रूममेट्स उसका फोन छिनने लगते है ताकि देख पाए उसका मैच किससे हुए. तभी अरमान का फोन गिर जाता है और अभीरा से एक्सचेंज हो जाता है. अरमान उसके फोन पर वहीं ऐप देखता है. अरमान को लगता है कि क्या सच में अभीरा ऐप के जरिए नया प्यार खोज रही.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन दोनों की शादी करवाएंगे अरमान और अभीरा, हॉस्टल में होगा हंगामा, AbhiMaan को याद आएगा अपना अतीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >