Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्माष्टमी पर होगी नये शख्स की एंट्री, अरमान के साथ रूही खुद को करेगी कमरे में बंद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा को लगता है कि रूही, अभीरा की जन्माष्टमी की तैयारियों में खलल डाल सकती है. हालांकि रूही ऐसा कुछ नहीं करती. ये देखकर मनीषा हैरान हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा और अरमान की शादी की तैयारी चल रही है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को सजावट करने में मदद करने के लिए कहती है. अरमान उससे उन दोनों के फ्यूचर के बारे में बात करता है. अभीरा से वह उनके होने वाले बच्चों के बारे में डिस्कस करता है. अभीरा उसे याद दिलाती है कि उनकी अभी-अभी सगाई हुई है. अरमान उससे कहता है उनके दो बच्चे या उससे ज्यादा भी बच्चे हो सकते है. अरमान कहता है कि उन्हें शादी से पहले इन पर चर्चा करने की जरूरत है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही, मनीष से पूछती है कि अभीरा को वो भजन कैसे पता है. मनीष कहता है उसने खुद से सीखा है. उसके बाद रूही, अभीरा से इस बारे में पूछती है. अभीरा उसे सीधे-सीधे जवाब नहीं देती और रूही इससे गुस्सा हो जाती है.

क्या जन्माष्टमी की तैयारी में रूही डालेगी खलल

मनीषा को लगता है कि रूही, अभीरा की जन्माष्टमी की तैयारियों में खलल डाल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं होता. रूही फूल से सजे झूले को बर्बाद नहीं करती. रूही किसी भी तरह का नुकसान नहीं करती और भगवान से माफी मांगती है और चली जाती है.

पोद्दार हाउस में आएगा एक खास शख्स

पोद्दार हाउस में दादी सा पूजा शुरू करने की तैयारी करती है. वहीं, घर में कृष्ण के रूप में एक शख्स घर में आता है. अब ये गेस्ट कौन है, इसका खुलासा अगले एपिसोड में होगा. हालांकि अभीरा इस सरप्राइज से डर जाती है.

अपकमिंग एपिसोड में क्या आएगा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि रूही खुद को अरमान के साथ कमरे में बंद कर लेती है. वो ऐसा जानबूझकर करती है ताकि अभीरा को गुस्सा आए. अभीरा, अरमान पर रूही के साथ एक कमरे में बंद होने पर काफी गुस्सा होती है. अभीरा इनसिक्योर फील करती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >