Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अपना असली चेहरा अभीरा को दिखाएगी. अरमान से शादी से पहले वो ऐसी अभीरा के सामने ऐसी शर्त रखेगी, जिसे सुनकर वो चौंका जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर सुर्खियों में है. शो में समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी, रोहित पुरोहित और रोमित राज अहम रोल प्ले कर रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा फैंस अभीरा और अरमान की सगाई से बेहद खुश है. दर्शक उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. दादी सा अभीरा को अपनी बहू मान चुकी है. वहीं, अक्षरा से जुड़ा राज भी जल्द मनीष के सामने खुलने वाला है. हालांकि दादी सा के दिमाग में कुछ तो चल रहा है, जो अभीरा के सामने आ चुका है.

ये रिश्ता क्या कहलाता में क्या दिखाया जाएगा ?

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की शादी से पहले फंक्शन शुरू हो गए है. कावेरी एक बड़ा फैसला लेगी, जिसे सुनकर अभीरा चौंक जाएगी. दादा सा का असली चेहरा सामने आ जाएगा. वो अभीरा को कुछ पेपर्स पर साइन करने के लिए कहेगी. कावेरी उसके सामने कुछ शर्त रखेगी और उसे पेपर्स पर साइन करने के लिए कहेगी. शादी की शर्त से अभीरा सहमत नहीं होगी. उसे अपमानित महसूस होगा. दादी सा उससे वारिस की मांग करती दिखेगी. अभीरा ये सब सुनकर शॉक्ड हो जाएगी.

जन्माष्टमी पर कौन आएगा पोद्दार हाउस में ?

जन्माष्टमी पर पोद्दार हाउस एक छोटी सी बच्ची कृष्ण के वेश में आती है. वो एक मिसिंग बच्ची होती है. अरमान फैसला करता है, जबतक उसके माता-पिता नहीं मिल जाते, वो उसका ख्याल रखेगा.

अपकमिंग एपिसोड में क्या ट्विस्ट आएगा ?

ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा से अरमान से शादी से पहले प्री-नैप एग्रीमेंट पर साइन करने कहेगी. दादी सा उससे अरमान के प्रति उसके प्यार और वफादारी पर सवाल करेगी. अभीरा को पेपर्स पर साइन करने कहेगी. हालांकि अभीरा पेपर्स पर साइन नहीं करेगी, जिसके बाद दादी सा शादी कैंसिल करने का फैसला करेगी. इससे दादी सा और अभीरा के बीच दरार पैदा होगी. क्या अरमान के लिए अभीरा पेपर्स पर साइन करेगी. क्या अरमान अपने प्यार के लिए लड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >