Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दर्शक भूले शहजादा धामी को, अरमान के रोल में छाए रोहित पुरोहित, बोले- जब आप किसी…

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी की जगह रोहित पुरोहित आ चुके हैं. रोहित को दर्शकों ने अरमान के रोल में पसंद कर लिया है. अब रोहित, अरमान के किरदार में फिट बैठ गए है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अचानक मेकर्स ने शहजादा धामी को बाहर निकाल दिया था. शहजादा की जगह रोहित पुरोहित ने ले ली. जब रोहित ने शो में एंट्री ली, तब दर्शकों को लगा कि वो इसमें फिट नहीं बैठेंगे. हालांकि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत से फैंस को इम्प्रेस कर लिया. अब दर्शकों ने अरमान के रोल में उन्हें अपना लिया है. एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि उन्हें पूरा यकीन था कि दर्शक उन्हें अपना लेंगे.

रोहित पुरोहित ने कही ये बात

रोहित पुरोहित अब अरमान के किरदार में पूरी तरह से रच-बस गए है. फिल्मीबीट ने जब उनसे पूछा कि लोगों ने अब उन्हें अरमान पोद्दार के रुप में स्वीकार कर लिया है, तो उन्हें कैसा लग रहा है. इसपर रोहित ने कहा, मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं. मैं जानता था कि कुछ एपिसोड के बाद जब मैं एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ ताल-मेल बना लूंगा, तो दर्शक मुझे अपना लेंगे. जब आप किसी और के निभाए रोल को प्ले करते हैं, तो आप जानते हैं कि लोगों की आपसे कई सारी अपेक्षाए है और वो आपको बारीकी से देखते हैं.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब जाने पर रूही से अभीरा लेगी इस तरह बदला, कोर्ट में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित पुरोहित ने फैंस को कहा शुक्रिया

रोहित पुरोहित ने आगे कहा कि, “मैं बहुत आभारी हूं दर्शकों का कि उन्होंने अरमान के रोल में मुझे अपना लिया.” वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कोर्ट में अभीरा और अरमान आमने-सामने है. अरमान, रूही का केस लड़ रहा है और अभीरा उसके सामने है. अभीरा, रूही और अरमान को साथ देखकर जलती है और उसे गुस्सा आता है. वहीं, नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान और अभीरा अपनी शादी का प्लान बनाते हैं और दादी सा फिर उनके खिलाफ खड़ी हो जाती है. दादी सा अरमान के सामने एक शर्त रखती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >