Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का धूम-धाम से पोद्दार हाउस में स्वागत करेगा अरमान, दादी सा को आएगा हार्ट अटैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को पोद्दार हाउस लेकर आता है. अभीरा को देखकर दादी सा खुश नहीं होती है. दादी सा नहीं चाहती कि पोद्दार हाउस में अभीरा बहू बनकर रहे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज का एपिसोड खास होने वाला है. अब तक शो में दिखाया गया कि अरमान और अभीरा का तलाक हो चुका है. अभीरा आउटहाउस में रह रही है और दादी सा उसे अपनी घर की बहू नहीं मानती. हालांकि ये राज खुल जाएगा कि अरमान और अभीरा का तलाक फाइनल नहीं हुआ है और अभी भी दोनों शादीशुदा ही है. इसके बाद अरमान बड़ा फैसला लेता है और बारात लेकर पोद्दार हाउस पहुंचता है. ये देखकर दादी सा बेहद गुस्सा हो जाती है.

अभीरा को दुल्हन बनाकर पोद्दार हाउस लाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, दादी सा को बताता है अभीरा और उसका तलाक नहीं हुआ है. इस वजह से अभीरा पोद्दार हाउस में ही रहेगी. अभीरा शादीशुदा है और उसके अधिकार उससे कोई नहीं छिन सकता. अरमान पूरे सम्मान के साथ अभीरा का पोद्दार हाउस में स्वागत करता है. दादी सा दोनों के तलाक वाले पेपर्स दिखाती है. माधव दादी सा को बताता है कि ये पेपर्स नकली है और संजय ने ये बात सबसे घर में छिपाकर रखा.

lso Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

दादी सा को आया हार्ट अटैक

अरमान से दादी सा काफी गुस्सा होत है और कहती है वो गोद लिया हुआ है और इस वजह से ऐसा व्यवहार कर रहा है. अभीरा दादी सा को समझाती है कि अरमान ने इस परिवार के लिए हमेशा इतना कुछ किया है, लेकि वो उसे नहीं समझती. कावेरी, अरमान से उसके और अभीरा के बीच में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है. अरमान दुविधा में पड़ जाती है और अभीरा का हाथ पकड़ लेता है. कावेरी कहती है उसे जवाब मिल गया और वो घर छोड़कर जाने लगती है. तभी दादी सा को हार्ट अटैक आ जाता है. सब उन्हें अस्पताल ले जाते हैं. इस मौके का फायदा उठाककर रूही, अभीरा के खिलाफ पूरे परिवार को भड़काती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >