YRKKH: अभिरा पर मंडराया खतरा, आखिरी पल में हीरो बनकर पहुंचा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में देखने को मिलता है कि अभिरा पर मंडरा रहे खतरे से कहानी को इमोशनल एंगल मिलता है. अरमान खुद मायरा को हॉस्टल छोड़ने जाता है और अभिरा मुक्ति के साथ निकलती है. एक प्वॉइंट पर दोनों मिलने वाले होते हैं. इससे कहानी और दिलचस्प हो जाती है. पढ़ें आज का अपडेट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल की दुनिया में आज का एपिसोड काफी इमोशनल और दिल छू लेने वाला रहा. एक तरफ अरमान अपने काम में खुद को डुबोकर भावनाओं से बचने की कोशिश करता दिखा, तो दूसरी तरफ घर में मायरा के हॉस्टल जाने की तैयारी माहौल को भारी बना रही थी.

जानबूझकर काम बढ़ाता है अरमान

रात भर अरमान खुद को ऑफिस के काम में उलझाए रखता है. कृष्ण और मेहर समझ जाते हैं कि वह जानबूझकर काम बढ़ा रहा है ताकि मायरा के जाने की बात से बच सके. जब सारे फाइल्स खत्म हो जाते हैं, तब भी वह नया काम मांग लेता है. मेहर को उसकी ये हालत देखकर चिंता होती है. बातों-बातों में वह उससे अपने लिए रिश्ता ढूंढने को कह देती है, लेकिन अरमान उसे सलाह देता है कि वह सिंगल रहकर अपनी खुशी पर ध्यान दे. उसकी ये बात मेहर को अंदर तक चोट पहुंचा देती है.

एक ही समय पर मैसेज करते हैं अरमान-अभिरा

उधर, अभिरा मुक्ति को सोने के लिए कहती है, लेकिन मुक्ति मना कर देती है. वह कहती है कि हॉस्टल जाने से पहले घर की हर छोटी-बड़ी याद अपने साथ ले जाना चाहती है. वह अभिरा से भी पूछती है कि क्या वह सच में अकेले सब संभाल पाएगी और उसे घर बदलने के बारे में सोचने की सलाह देती है. इसी बीच, एक अजीब संयोग होता है, अरमान और अभिरा एक ही समय पर एक-दूसरे को मैसेज कर देते हैं, बिना जाने.

मुक्ति को चांदी की चेन गिफ्ट करती है जया

सुबह होते ही घर में मायरा की विदाई का माहौल बन जाता है. सबकी आंखें नम हैं. कावेरी भी मानती है कि हॉस्टल जाना जरूरी है, लेकिन दिल मानने को तैयार नहीं. जया मुक्ति को चांदी की चेन गिफ्ट करती है, जबकि मनीषा मायरा को पंखों वाला पेंडेंट देती है और उसे बड़े सपने देखने के लिए कहती है. अरमान सब कुछ चुपचाप देखता रहता है.

मायरा को हॉस्टल छोड़ने जाता है अरमान

बाद में अरमान खुद मायरा को हॉस्टल छोड़ने जाता है और अभिरा मुक्ति के साथ निकलती है. एक पल ऐसा भी आता है जब दोनों आमने-सामने आने वाले होते हैं, लेकिन मुक्ति बीच में आ जाती है. मायरा भावुक होकर अरमान से कहती है कि वह उसके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती. वहीं दूसरी तरफ अभिरा भी मायरा के बारे में सोचती रह जाती है.

आखिरी पल में हीरो बना अरमान

प्रीकैप में कहानी अचानक थ्रिल से भर जाती है. घर लौटते वक्त अभिरा की कार का टायर सुनसान रास्ते पर पंक्चर हो जाता है. कुछ बदमाश उसे परेशान करने लगते हैं वह हिम्मत दिखाते हुए निकलने की कोशिश करती है, लेकिन वे उसका पीछा करते हैं. तभी अचानक अरमान वहां पहुंचता है और उनसे भिड़ जाता है. अभिरा हैरान होकर कार रोकती है और देखने लगती है कि आखिर उसे बचाने कौन आया है.

यह भी पढे़ं: मां की कमी ने मायरा को तोड़ा, इमोशनल सीन ने दर्शकों को रुलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >