Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अपने किरदार के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य किरदार में दिखते हैं. सीरियल में कुछ समय पहले एक्टर राहुल शर्मा की एंट्री हुई है. एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि आगे चलकर क्या उनका किरदार नेगेटिव होगा या नहीं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. अरमान ने अभीरा को नहीं बताया कि मायरा ही उसकी असली बेटी है. अभीरा को लगता है कि उसने अपनी बेटी को खो दिया है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अंशुमन की शादी की तैयारी चल रही है. दादी सा दोनों की शादी करवाना चाहती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि सीरियल में चारु और सुरेखा की मौत होने वाली है. इन सबके बीच क्या अंशुमन का किरदार नेग��टिव हो जाएगा. इसपर एक्टर राहुल शर्मा ने बात की है.

क्या अंशुमन बन जाएगा विलेन?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अंशुमन और अरमान, अभीरा को लेकर लड़ाई करेंगे. ऐसा लग रहा है कि अंशुमन जल्द ही अभीरा और अरमान के खिलाफ हो जाएंगे. टेली चक्कर संग एक इंटरव्यू में अंशुमन से पूछा गया कि क्या उनका किरदार नेगेटिव हो जाएगा. इसपर एक्टर ने कहा कि अंशुमन का रोल ऐसे लिखा गया है कि वह नेगेटिव नहीं होगा. अगर मेकर्स कोई ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो इसपर वह बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि किस तरह से किरदार आगे बढ़ेगा.

राहुल शर्मा ने कही ये बात

राहुल शर्मा ने कहा, मुझे लगता है कि अंशुमन का जिस तरह से नेचर है, राहुल का भी वैसा है नेचर और सोचने का तरीका है. सिर्फ अंशुमन के पास जितना पैसा है, उतना राहुल के पास नहीं है. राहुल मस्ती करने वाला, इमोशनल, डाउन टू अर्थ वाला लड़का है और मैं इस किरदार से जुड़ाव फील करता हूं और इस वजह से मैं अंशुमन का रोल निभाने में एंजॉय करता हूं.

अरमान को किस करेगी गीतांजलि

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन कॉफी पीते हुए अपनी होने वाली शादी को लेकर बात करते हैं. दूसरी तरफ गीतांजलि, मायरा और अरमान को देखने आती है. वह मायरा के सिर पर प्यार से किस करती है. वह अरमान को सोते हुए बड़े प्यार से देखती है. वह अरमान से कहती है कि वह उन दोनों के बिना रहने का सोच नहीं सकती है. वह अरमान के माथे पर झुक कर किस करती है. अरमान की तभी नींद खुल जाती है.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >