YRKKH Twist: अभिरा और अरमान के बीच टकराव से मचा बवाल, विद्या ने दी सख्त चेतावनी

YRKKH Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा, अरमान और विद्या के बीच टकराव तेज हो गया है. मेहर को वाणी का सच पता चल जाता है. यही सब रिश्तों की उलझन कहानी को नया मोड़ देने वाली है. जानिए लेटेस्ट एपिसोड के बारे में…

YRKKH Twist: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कहानी जबरदस्त मोड़ पर है. पुराने रिश्तों की कड़वाहट, नए राज और बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती सच्चाई, सब कुछ एक साथ सामने आ रहा है. ताजा एपिसोड में अभिरा, अरमान और विद्या आमने-सामने आ जाते हैं. बात बढ़ती है और माहौल थोड़ा गरमा जाता है. अभिरा साफ शब्दों में दोनों को वहां से जाने को कह देती है. वह अरमान से कहती है कि अपने पैसे और सीख अपने पास ही रखे. इतने सालों बाद अभिरा को देखकर विद्या भड़क जाती है और अरमान को साथ लेकर निकल जाती है.

उधर, मेहर को अपने मैनेजर से पता चलता है कि अभिरा की सिर्फ एक बेटी मुक्ति है. यह सुनकर वह नाराज हो जाती है और कहती है कि जांच ठीक से की जाए. मेहर का दावा है कि अभिरा की एक और बेटी वाणी भी है और सच्चाई सामने आनी चाहिए.

अभिरा राधे को देती है वार्निंग

निलेश को लगता है कि शायद अरमान बदल गया हो, लेकिन अभिरा इस पर भरोसा करने को तैयार नहीं. दूसरी तरफ विद्या अरमान से सवालों की झड़ी लगा देती है, इतने सालों बाद मुलाकात कैसे हुई? वह कहती है कि अभिरा कभी भी उनकी जिंदगी में लौट सकती है और फिर छोड़ भी सकती है. मां की बात सुनकर अरमान सन्न रह जाता है. बाद में राधे, प्रोजेक्ट के बहाने अभिरा पर ताना कसता है कि वह पैसों के लिए अरमान से हाथ मिला सकती है. बात इतनी बढ़ जाती है कि गुस्से में अभिरा राधे के चेहरे पर तेल फेंक देती है और उसे सख्त चेतावनी देती है. इसके बाद अभिरा अकेले में सोचती है कि अरमान की वापसी से उसकी जिंदगी फिर क्यों उलझ रही है. उसे यह भी महसूस होता है कि लोग उसकी नीयत और काबिलियत पर शक करने लगे हैं.

मुक्ति और मायरा की बढ़ती दोस्ती

हॉस्टल में मेहर जब मुक्ति से मिलती है तो उसे यकीन हो जाता है कि वही वाणी है. वह उसे उसके नाम से बुलाती है, लेकिन मुक्ति उसे पहचान नहीं पाती और घबरा जाती है. क्लास में गिरने पर बच्चे हंसने लगते हैं, लेकिन मायरा अपनी दोस्त के लिए खड़ी हो जाती है और सबको चुप कराती है. दोनों की दोस्ती और मजबूत होती नजर आती है.

विद्या-अभिरा की फोन पर बहस

घर पहुंचते ही विद्या अभिरा को फोन कर देती है और बेटे से दूर रहने की हिदायत देती है. अभिरा भी साफ जवाब देती है कि मिलने अरमान खुद आया था. अंत में वह कहती है कि अगर किसी को अरमान को दूर रखना है तो वह खुद रखे. माधव भी विद्या को समझाता है कि अरमान के फैसलों के लिए अभिरा को दोष देना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: YRKKH: अभिरा को मिली जमीन छीनने की धमकी, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >