Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमान का सफर खत्म, इस एपिसोड के बाद से नहीं दिखेंगे, जाते-जाते अरमान-अभीरा की जिंदगी में ऐसे भर देगा खुशियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा और अरमान को साथ में देखकर खुश होता है. वह जीत की बधाई मायरा को देता है. अभीरा और अंशमुन की कोर्ट मैरिज होने वाली है. हालांकि इस बीच सुनने में आ रहा कि एक्टर राहुल शर्मा का सफर शो से खत्म होने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और मायरा फिर से मिल गए. मायरा उसे मां कहकर बुलाती है और अरमान ये देखकर काफी इमोशनल हो जाता है. डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद तीनों स्टेज पर साथ में होते हैं और काफी खुश नजर आते हैं. तभी अंशुमन वहां पर मायरा को बधाई देने आ जाता है. उसे देखकर अभीरा हैरान हो जाती है और उसे याद आता है कि अंशुमन से उसकी सगाई हो चुकी है. अंशुमन से वह शादी करने का फैसला करती है. इस बीच अंशमुन यानी एक्टर राहुल शर्मा का सफर शो से खत्म होने वाला है. राहुल के आखिरी एपिसोड के बारे में जानकारी सामने आई है.

अंशुमन का ये होगा आखिरी एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के अपकमिंग एपिसोड में जन्माष्टमी दिखाया जाएगा. इस दौरान अंशुमन को अहसास होगा कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से प्यार करते हैं. वह दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. अरमान और अभीरा को साथ में खुश देखकर अंशुमन को लगेगा कि वह उसके साथ खुश नहीं रह पाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंशुमन, अभीरा से कोर्ट मैरिज करने से पहले उसे अरमान से मिला देगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपना आखिरी एपिसोड शूट कर लिया है. कहा जा रहा है कि अंशुमन का जन्माष्टमी वाला एपिसोड आखिरी होगा.

श्रुति उल्फत और प्रीति पुरी चौधरी ने शेयर की ये फोटो

श्रुति उल्फत और प्रीति पुरी चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर राहुल शर्मा संग एक फोटो पोस्ट की है. तस्वीर में तीनों काफी अच्छे लग रहे हैं. श्रुति और प्रीति पूरी तरह से सजी हुई दिख रही है. इसके साथ श्रुति ने कैप्शन में लिखा, “राहुल, तुम एक बेहतरीन इंसान हो… तुम्हारे साथ एक छोटा और प्यारा सफर रहा… उम्मीद है कि फिर से मुलाकात होगी. चीयर्स दोस्त.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं, अंशुमन से शादी करेगी अभीरा, 2 दिन के अंदर करेगी कोर्ट मैरिज, क्या मायरा मिला पाएगी अपने माता-पिता को?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >