Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा का नया शो कलर्स पर आ रहा है. प्रणाली राठौड़ को फैंस अब सीरियल दुर्गा में देख पाएंगे. अब शो किस दिन से टेलीकास्ट होगा, आपको हम बताते हैं.

Durga promo: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ के फैंस के लिए गुड न्यूज है. ये रिश्ता क्या कहलाता है को प्रणाली ने अलविदा कह दिया था. उसके बाद से ही फैंस उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट में देखने के लिए उत्साहित थे. अब उनका इंतजार खत्म हो गया. एक्ट्रेस के नये शो दुर्गा का पहला प्रोमो सामने आ गया है. इस शो के साथ वो एक बार फिर से छोटे शो पर वापसी कर रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा का नया सीरियल कौन सा है

प्रणाली राठौड़ के नये शो का नाम दुर्गा है. शो में उनके साथ आशय मिश्रा और इंदिरा कृष्णन भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

किस दिन से सीरियल दुर्गा आ रहा कलर्स पर

दुर्गा का प्रोमो शेयर कर कलर्स ने लिखा, बरसों से चली आ रही रीत को सपनों से तोड़ने, आ रही है दुर्गा अपनी किस्मत बदलने. शो 16 सितम्बर से हर शाम 7:40 बजे कलर्स पर आएगा.

प्रोमो पर फैंस के क्या आ रहे कमेंट्स

सीरियल दुर्गा के प्रोमो पर यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, काश प्रणाली के साथ हर्षद होता तो मजा दुगना हो जाता. एक यूजर ने लिखा, फाइनली प्रणाली वापस आ गई है. एक यूजर ने लिखा, नए शो के लिए बधाई. आप अपनी एक्टिंग से धमाल मचा देंगी प्रणाली.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही के प्लान का मनीषा को पता चल जाता है. वो नकली रिंग को असली रिंग से रिप्लेस कर देती है और अभीरा और अरमान की सगाई हो जाती है. दूसरी तरफ रूही, अभीरा को नीचा दिखाती है कि पोद्दार परिवार के सामने उसका कोई स्टेटस नहीं है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष और रूही को अक्षरा के बारे में पता लगने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >