Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के सामने प्रीनैप एग्रीमेंट को भाड़ देगी अभीरा, रूही को रंगे हाथों पकड़ेगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि दादी सा चाहती है कि अभीरा प्रीनैप एग्रीमेंट पर साइन कर दे. अभीरा को वो पेपर्स पर साइन करने के लिए मजबूर करती है. हालांकि अभीरा उसपर साइन नहीं करती.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड की कहानी दर्शकों को भा रही है. सीरियल की कहानी अभीरा और अरमान की शादी के आस-पास घूम रहा है. शादी की तैयारी चल रही है और इस बीच दादी सा एक बड़ी चाल चलती है. दादी उसे प्रीनैप एग्रीमेंट पर साइन करने कहती है. दादी सा को चिंता है कि अगर शादी असफल हुआ तो वो अरमान को होने वाले दर्द से बचा पाए.

प्रीनैप एग्रीमेंट को क्यों फाड़ देगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा प्रीनैप एग्रीमेंट को फाड़ देती है और साइन नहीं करती है. अभीरा कहती है शादी शुरू होने से पहले उसके टूटने की बात करना गलत है. अभीरा साफ करती है कि वो पोद्दार परिवार की कठपुतली नहीं है. अभीरा अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना चाहती है और करियर पर ध्यान देना चाहती है. उसके सपने समझौते की शर्तों के विपरीत है.

अरमान और अभीरा को लड़ते हुए ये शख्स देख लेगा

अभीरा और अरमान को बगीचे में लड़ते हुए रूही चुपके से देखती है. रोहित उसे उन दोनों की बातें सुनते देख लेता है. वहीं, अरमान गुस्से में फटे हुए एग्रीमेंट पेपर्स को फेंकने के चक्कर में खुद को घायल कर लेता है.

अरमान की मदद करने कौन पहुंचेगा

रूही ये सब देखती रहती है और जल्दी से फर्स्ट एड लेकर अरमान की मदद के लिए जाती है. मौके का फायदा उठाते हुए अरमान को वो भड़काती है. रूही कहती है अभीरा उसके और परिवार के लिए सही मैच नहीं है.

अरमान की मदद करते हुए रूही को कौन देखेगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित सारे सीन तो देखता है और उसे फील होता है कि ये सारी लड़ाई के पीछे रूही है. रोहित के वहां आने पर भी रूही, अरमान के पास से नहीं हटती.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >