Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को दिया तलाक के कागजात, क्या रूही का सपना होगा पूरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में कई ट्विस्ट आने वाले है, क्योंकि अब अभीरा सारा प्यार भूलकर अरमान को तलाक के कागजात थमाएगी और उसे थैंक्यू कहकर चली जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में कई खतरनाक ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. फैंस को अभीरा और अरमान के बीच की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. अब शो में चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है. दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है ���ा एक नया प्रोमो निर्माताओं की ओर से जारी किया गया है और यह एक टीआरपी लाने वाला ट्रैक जैसा लगता है. अभीरा अरमान को तलाक के कागजात सौंपने जा रही है. जिसके बाद कई लोगों का दिल जरूर टूटेगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा ने अरमान को दिए तलाक के पेपर्स
नए प्रोमो वीडियो की बात करें तो अभीरा, अरमान से मिलने आती है. अभीरा अपने पति को बताती है कि पिछली बार जब स्टार्स अलग-अलग तरह से एक साथ आए थे, तो उनके जीवन ने एक अलग मोड़ ले लिया और उन्हें एक साथ ला दिया. वह कहती है कि वह पूरी जिंदगी अकेले ही रही थी और अरमान की फैमिली से मिलकर उसे काफी अच्छा लगा. उसने यहां दूसरों के लिए जीना सीखा. इसलिए वह धन्यवाद देती है. बाद में अभीरा दुखी होकर अरमान को एक लिफाफा पकड़ाती है, जिसमें तलाक के कागजात हैं. अभीरा के इस कदम से अरमान हैरान है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को गिरफ्तार कर लेगी पुलिस, क्या अरमान अपनी पत्नी की मदद के लिए आएगा आगे

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा


अभीरा ने अरमान और पोद्दार फैमिली की लगाई क्लास
अब आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि क्या क्या अरमान अभीरा से तलाक के कागजात लेकर उसपर साइन कर देगा या फिर घर का कोई सदस्य उसे रोकेगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, हमने देखा कि अभीरा अरमान और पोद्दार पर उसे अपमानित करने और अरमान पर उसकी मां की परवरिश और एक साल तक शादी में रहने के फैसले पर सवाल उठाने के लिए भड़क रही है. दादीसा अगले तीन महीने तक रहने के लिए पैसे ऑफर करती है. हालांकि अभीरा तुरंत मना कर देती है और पोद्दार हाउस छोड़ देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या माधव तोड़ देगा विद्या से रिश्ता, अभीरा को वापस लाने के लिए दादी दा को मिला 2 दिन का समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >