Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा को फिर से होगा प्यार? कायरव की जिंदगी में होगी इस हसीना की एंट्री!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को अक्षरा दिल से कैसे गाते है, वो बताती है. अभिमन्यु को अक्षरा याद आ जाती है और वो बेचैन हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर लंबे समय से चला आ रहा है. शो की लोकेप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. शो में अभिनव की मौत फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका थी. इस सदमे से धीरे-धीरे अभीर बाहर आ रहा है. अक्षरा हर कोशिश कर रही है ताकि अभीर उस गम को भुला दे और इसमें उसकी मदद अभिमन्यु कर रहा है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु गाना गाते है और उसकी तारीफ अक्षरा करती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट अपडेट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को अक्षरा दिल से कैसे गाते है, वो बताती है. अभिमन्यु को अक्षरा याद आ जाती है और वो बेचैन हो जाता है. अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि क्या सब कुछ ठीक है. अभिमन्यु बहाना बना वहां से चला जाता है, लेकिन वो सोचता है कि वो अक्षरा के बारे में फिर से क्यों सोच रहा है. वहीं, अभिमन्यु और अभीर अपनी प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित हैं. हालांकि मंजीरी उन्हें ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहती है.

अभिमन्यु को याद आई पुरानी बातें

अभिमन्यु और अभीर दोनों मिलकर गाना गाते है और अपना परफॉर्मेंस अभीर और अभिमन्यु को डेडिकट करते है. दर्शक डांस की भी डिमांड करते हैं औऱ दोनों उनकी फरमाइएश करते है. वो डांस भी करते है और उन्हें ऐसे देख अक्षरा कहती है कि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं था. अभिमन्यु और अभीर सभी को इम्प्रेस करते है और कंपीटीशन जीत जाते है. दूसरी तरफ अभिमन्यु अतीत को याद करता है और अक्षरा को चोट पहुंचाता है. अक्षरा उससे कहती है कि उसे लगा कि वो आगे बढ़ गया है, लेकिन वो पास्ट में फंसा हुआ है. अक्षरा कहती है कि उनके बीच कभी कुछ नहीं बदलने वाला है. अभिमन्यु फिर से अक्षरा को चोट पहुचाने को लेकर दुखी होता है और वो उससे माफी मांगता है. वहीं, गोयनका परिवार जनाष्टमी की तैयारी करते है और अभीर और रूही राधा कृष्ण बनते है.

कायरव की जिंदगी नें नयी औरत की होगी एंट्री!

वहीं, अक्षरा ने संध्या नाम की एक नई महिला का केस लेंगी. अक्षरा उसे गोयनका हाउस लेकर आएगी और कायरव संध्या का सपोर्ट करेगा. जब कायरव अक्षरा का समर्थन करता है और संध्या को घर में प्रवेश देता है तो मुस्कान परेशान हो जाती है. मुस्कान को पसंद नहीं आता कि संध्या का कायरव ख्याल रखे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संध्या मुस्कान और कायरव की शादी में तड़का लगाएगी. बता दें कि दोनों की शादी में थोड़ा मनमुटाव चल रहा है.

जानें अब तक आपने क्या देखा

अबतक आपने देखा कि अक्षरा गुंडों को उसके घर के पास न आने की चेतावनी देती है. वह गुंडों की पिटाई करती है जबकि मुस्कान डर के मारे चिल्लाती है. अक्षरा मुस्कान का हाथ पकड़ती है और पूछती है कि क्या वह ठीक है. मुस्कान उसे बताती है कि पहले उसे विश्वास था कि अभिनव के बाद उसकी रक्षा करने वाला कोई नहीं है लेकिन वह भूल गई कि अक्षरा हमेशा उसके लिए थी. मुस्कान अक्षरा की कलाई पर राखी बांधती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने वाले है हर्षद चोपड़ा! क्या अब टूट जाएगी अभिमन्यु- अक्षरा की जोड़ी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >