खुद शो से बाहर होकर दोस्त को बनाया स्टार, जानें कैसे Kapil Sharma की खातिर इस दोस्त ने दांव पर लगा दिया था करियर

आज कपिल शर्मा जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके जिगरी दोस्त चंदन प्रभाकर का बड़ा त्याग छिपा है. 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में कपिल को एंट्री दिलाने के लिए चंदन ने मेकर्स से सिफारिश की, लेकिन कीमत यह चुकानी पड़ी कि उन्हें खुद शो से बाहर होना पड़ा. जानिए दोस्ती का यह भावुक किस्सा.

Comedian Kapil Sharma and Chandan Friendship: कॉमेडियन कपिल शर्मा आज देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी चेहरों में गिने जाते हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के सफर में उनके कुछ दोस्तों का भी बड़ा योगदान रहा है. ऐसी ही दोस्ती की कहानी कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर की है। चंदन ने एक समय कपिल पर इतना भरोसा जताया कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अपनी ही नौकरी और टीवी शो में मिली जगह तक गंवा दी. दिलचस्प बात यह है कि बाद में यही दोस्ती दोनों के करियर के लिए बेहद खास साबित हुई.

Chandan got Opportunity in 'The Great Indian Laughter Challenge': जब ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में मिला मौका

कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर दोनों पंजाब से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. कपिल चन्दन को अपना जिगरी यार भी बताते हैं. करियर के शुरुआती दौर में दोनों कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान मशहूर कॉमेडी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन हुए.

पंजाब में हुए ऑडिशन में चंदन प्रभाकर और राजीव ठाकुर का चयन हो गया था, लेकिन कपिल शर्मा को उस समय सफलता नहीं मिली। हालांकि, कपिल ने हार नहीं मानी और दोबारा ऑडिशन देने के लिए दिल्ली जाने का फैसला किया। चंदन उस वक्त शो के लिए चुने जा चुके थे और उनकी शूटिंग भी तय थी, लेकिन दोस्ती निभाते हुए वह कपिल के साथ दिल्ली चले गए.

Chandan Appealed to Makers for Kapil Sharma: चंदन ने कपिल के लिए मेकर्स से की सिफारिश

दिल्ली में भी कपिल को तुरंत मौका नहीं मिला. इसके बावजूद चंदन और राजीव ठाकुर ने कपिल की प्रतिभा पर भरोसा नहीं छोड़ा. दोनों ने शो के असिस्टेंट डायरेक्टर और मेकर्स से लगातार कपिल को मौका देने की बात कही. उनका मानना था कि कपिल में वह हुनर है, जो शो को अलग पहचान दिला सकता है.

आखिरकार उनकी कोशिश रंग लाई और मेकर्स ने कपिल को शो में शामिल करने का फैसला किया. लेकिन इसके बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी शायद चंदन ने कल्पना भी नहीं की थी.

Chandan Paid the Price to Launch Kapil Sharma: दोस्त को लॉन्च कराने की कीमत खुद चुकाई

कपिल के शो में आने के बाद चंदन को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. चंदन को साफ तौर पर वापस जाने के लिए कहा गया क्योंकि अब कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन चुके थे. यानी जिस दोस्त को शो में लाने के लिए चंदन ने इतनी मेहनत की, उसी दोस्त के आने के बाद उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी.

कपिल शर्मा एंड चंदन प्रभाकर, फोटो इंस्टाग्राम

यह कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि चंदन ने कपिल की सफलता के रास्ते में खुद को आगे रखने के बजाय अपने दोस्त की प्रतिभा पर भरोसा किया. एक तरह से उन्होंने अपने दोस्त के सपने को अपना सपना मान लिया.

Chandan Never Left Kapil Sharma's Friendship: शो से बाहर होने के बाद नहीं छोड़ा कपिल का साथ

शो से बाहर होने के बाद चंदन ने कॉमेडी को तुरंत अपना करियर नहीं बनाया. उन्होंने  मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी इसलिए उन्हें एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिल गयी. नौकरी के कुछ समय बाद उन्होंने फिर कॉमेडी की दुनिया में वापसी की.

इस बीच कपिल शर्मा लगातार आगे बढ़ते गए और टीवी पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुए. लेकिन कपिल ने अपने पुराने दोस्त को नहीं भुलाया. जब उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और बाद में ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे अपने कार्यक्रम शुरू किए, तो चंदन प्रभाकर भी उनके साथ नजर आए.

यह भी पढ़ें: यह बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है.. 'कपिल की एक्स' वाले टैग से परेशान हुईं प्रीति सिमोस, बोलीं- 'अपनी पहचान के लिए तरस रही हूँ'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >