Womens Day 2024: औरतों की हिम्मत और जज्बे की कहानी बताती हैं ये वेब सीरीज, महिला दिवस पर देंगी मनोरंजन का पूरा डोज

1 / 1
Womens Day 2024: औरतों की हिम्मत और जज्बे की कहानी बताती हैं ये वेब सीरीज, महिला दिवस पर देंगी मनोरंजन का पूरा डोज
फुल स्क्रीन में देखें

aarya

Womens Day 2024: आज 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है. इस दिन एक औरत के साहस और जागरूकता को सेलिब्रेट किया जाता है. इस खास दिन पर आपको बताते हैं कुछ ऐसी सीरीज, जिसमें महिलाओं के हर पहलू को दिखाया है.

Womens Day 2024: सुष्मिता सेन पर आधारित आर्या वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सीरीज में एक्ट्रेस एक दमदार महिला के रोल में दिखी थी. इसमें सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, इला अरुण, विकास कुमार भी है.

Womens day 2024

सीरीज एक दृढ़ महिला की कहानी बताती है, जिसने अपने पति की हत्या के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य का बड़ी ही बहादुरी से संभाला. वह मातृत्व और अपने परिवार की सुरक्षा की मांगों से भी जूझती है.

Womens day 2024

फोर मोर शॉट्स अमेजन प्राइम की वेब सीरीज है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा है. यह सीरीज चार दोस्तों की जिन्दगी की कहानी बताता है. इसमे सयानी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हारी और मानवी गगरू लीड रोल में है.

सीरीज में चारों औरतों की कहानी अलग-अलग दिखाई गई है, लेकिन सबमें कॉमन बात है कि चारों अपनी जिंदगी की उलझनों में उलझी हुई है. लेकिन ये अपनी मुसबीतों से हार नहीं मानती और उनका सामना करती है. इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

इस सीरीज में उन चार जिगरी दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. कैसे वो बेपरवाह और बेफिक्र अपनी जिंदगी को बिना दुनिया की परवाह किये जीना चाहती हैं. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं. इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी 3, 7 मार्च को सीन लिव पर रिलीज हो गया है. सीरीज में रानी भारती की कहानी को दिखाया गया है.

यह शो एक साधारण होममेकर की कहानी है जो बिहार के मुख्यमंत्री की भूमिका में आ जाती है. जिसके बाद रानी भारती राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करती है. सीरीज रूढ़िवादिता को चुनौती देती है. इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

जूही चावला, सोहा अली खान, शहाना गोस्वामी, करिश्मा तन्ना, कृतिका कामरा, विभा छिब्बर स्टारर वेब सीरीज हश हश काफी चर्चा में रही थी. सीरीज की कहानी उन महिलाओं के जिंदगी पर रौशनी डालता है, जब उन्हें धोखा और विश्वासघात मिलता है. उन्हें रोकने के इरादे वाले पितृसत्तात्मक समाज के चक्रव्यूह से गुजरती हैं.

Women’s Day 2024: विमेंस डे को बनाए यादगार, अभी OTT पर देखें महिलाओं पर बनी ये सुपरहिट फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >