Mirzapur 3 का अगर कर रहे इंतजार, तो ये भौकाल मचाने वाली वेब सीरीज जरूर आएंगी पसंद, स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

1 / 1
Mirzapur 3 का अगर कर रहे इंतजार, तो ये भौकाल मचाने वाली वेब सीरीज जरूर आएंगी पसंद, स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur

मिर्जापुर की कहानी अगर आपको पसंद आई थी और आप ऐसे सीरीज देखना चाहते है, तो आपको उन सीरीज के बारे में बताते है. इनकी कहानी देखने बैठेंगे तो, स्क्रीन से नजर नहीं हटेगी.

मिर्जापुर सीजन 3 का फैंस एक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. इसके रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. मिर्जापुर सीजन 3 के आने से पहले आपको ये 5 हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज आपको देख लेना चाहिए.

Asur

वेब सीरीज असुर को जब आप देखना शुरू करेंगे तो, आपके होश उड़ जाएंगे. इसकी कहानी बेहद जबरदस्त है. असुर निखिल नायर की कहानी बताती है, जो एक फोरेंसिक विशेषज्ञ से एक शिक्षक बन जाता है. लेकिन उसके लाइफ में ऐसी घटनाएं होती है, जिसके बाद वो वापस केंद्रीय जांच ब्यूरो लौट आता है. अपने गुरु धनंजय राजपूत यानी अरशद वारसी के साथ मिलकर वो सीरियल किलर की खोज में निकलते हैं. इसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं. ये आपको जियो सिनेमा पर मिल जाएगा.

Khakee

वेब सीरीज खाकी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. नीरज पांडे द्वारा निर्मित सीरीज में अविनाश तिवारी, करण और निकिता दत्ता नजर आएं है. इसके टोटल सात एपिसोड है और सातों बेहतरीन है. इसे भाव धूलिया ने निर्देशित किया है. कहानी 2000 के दशक के मध्य में बिहार के पिछड़े इलाकों पर आधारित है. इस कहानी में, एक नेक पुलिस वाला बिहार में एक क्रूर अपराधी का पीछा करता है और भ्रष्टाचार में डूबे एक घातक अपराधी और एक नैतिक लड़ाई का सामना करता है.

Ranbaaz

वेब सीरीज रंगबाज अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो ये आपको जी5 पर मिल जाएगी. रंगबाज गैंगस्टर प्रकाश शुक्ला के जीवन से प्रेरणा लेता है. सीरीज में डीडीयू के एक छात्र से लेकर भारत में दूसरा सबसे वांछित अपराधी बनने तक की उसकी यात्रा को दिखाया गया है. इसे देखकर आप बिल्कुल बोर नहीं होंगे.

Special ops

वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स एक जासूसी थ्रिलर है जो एक रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी बताती है. इसमें के के मेनन एक खुफिया अधिकारी के रोल में है, जो एक आतंकवादी मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए पांच लोगों की एक टीम का नेतृत्व करता है. वो उसे लीड करता है और सभी मिलकर हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए साथ में काम करते हैं. आप इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देख कर एंजॉय कर सकते हैं.

Criminal-justice

वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस एक रोमांचक सीरीज है. इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ, अनुप्रिया गोयनका, मीता वशिष्ठ ने काम किया है. इसका हर एपिसोड काफी दिलचस्प है, जो आपके अपने जगह से हटने नहीं देगा. पहला सीजन साल 2019 में आया था और दूसरा सीजन 2020 में. हाल ही में इसके तीसरे सीजन का टीजर आया था. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

OTT: हॉटस्टार पर देखें ये धांसू वेब सीरीज, एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

Gullak Season 4 OTT: TVF के ‘गुल्लक’ सीजन 4 का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >