Mirzapur 3 के लिए ये एक्टर कर रहा कड़ी मेहनत,तसवीर आई सामने,जानें कालीन भैया-गुड्डू पंडित के सीरीज के बारे में

Mirzapur 3: कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बीना त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. सीरीज को लेकर कई तरह के अपडेट आ रहे है. अब इस एक्टर ने तसवीर शेयर की है.

Mirzapur 3: वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बीना त्रिपाठी को स्क्रीन पर वापस देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है. मिर्जापुर का दोनों सीजन सुपरहिट रहा था. ये एक ऐसा शो है जिसे अद्भुत कहानी, रोमांचक एक्शन और शानदार प्रदर्शन के लिए बेहद पसंद किया गया था. अब सीजन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. दहाड़ फेम विजय वर्मा ने इसे लेकर जानकारी दी है.

विजय वर्मा Mirzapur 3 के लिए कर रहे तैयारी

दहाड़ और लस्ट स्टोरीज 2 फेम एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टा स्टोरी में अपनी तसवीर शेयर की है. विजय डबिंग स्टूडियो में मॉनिटर के सामने खड़े दिख रहे है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘डबिंग किए है, तैयार रहिए. एमएस 3. ये तसवीर देख फैंस का एक्साइमेंट लेवल बढ़ जाएगा. बता दें कि मिर्जापुर 2 में एक्टर दमदार रोल में दिखे थे. इस बार वो किस अंदाज में नजर आएंगे, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा.

जानें कब होगी रिलीज

मिर्जापुर सीजन 3 की डबिंग प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले इसके एक्टर्स ने डबिंग स्टूडियो से डंबिग करते हुए तसवीरें शेयर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजॉन प्राइम वीडिया का ये सीरीज शो अगस्त और सितंबर के बीच कभी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकता है. हालांकि मिर्ज़ापुर के निर्माताओं या प्राइम वीडियो द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Also Read: Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

मिर्ज़ापुर 3 में कौन-कौन है?

मिर्ज़ापुर 3 में पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़, अली फजल, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश तैलंग शामिल हैं. बता दें कि कुछ समय पहले माधुरी यादव का किरदार निभाने वाली ईशा तल��ार ने इसे लेकर अपडेट दिया था. ईशा ने कहा था, माधुरी यादव, जैसा कि हमने पहले ही सीज़न 2 में देखा था, कालीन भैया से अंत में सत्ता लगभग छीन ली थी, जिसकी भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई थी. जब आप शो में इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं, तो आप एक दमदर ड्रामा देखने के लिए तैयार रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >