पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की ‘Matka King’, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद

विजय वर्मा की नई सीरीज ‘मटका किंग’ ने ओटीटी पर धूम मचा दी है. अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बड़े-बड़े सितारे इस शो की तारीफ कर रहे हैं.

Matka King Review: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ इस समय हर तरफ छाई हुई है. इस सीरीज में विजय वर्मा की एक्टिंग इतनी दमदार है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आमिर खान, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे बड़े सितारों ने तो पहले ही इस शो को जबरदस्त बताया था, लेकिन अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. आइए आपको बताते हैं कि इन सुपरस्टार्स ने ‘मटका किंग’ को लेकर क्या कहा है और कैसे इसकी तारीफ की है.

अमिताभ बच्चन ने दीं शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया (X हैंडल) पर ‘मटका किंग’ का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं.”

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार हिरानी भी हुए एक्साइटेड

अमिताभ बच्चन के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी ‘मटका किंग’ की टीम को जीत की बधाई दी है. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी. इतना ही नहीं, मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे सुनते हुए हम सब बड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे इस शो को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

दुनिया भर में बज रहा है डंका

विजय वर्मा का यह जादू सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. ‘मटका किंग’ इस समय भारत और दुबई (UAE) दोनों देशों में नंबर 1 पर चल रही है. सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि पूरी दुनिया की ‘टॉप 10’ सीरीज की लिस्ट में यह इकलौती भारतीय सीरीज है, जो 8वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है.

क्या है ‘मटका किंग’ की कहानी?

यह कहानी हमें 1960 के दशक की पुरानी मुंबई में ले जाती है. विजय वर्मा ने इसमें ‘बृज भट्टी’ नाम के एक चालाक आदमी का रोल किया है जो रुई (कपास) का छोटा सा व्यापार करता है. वह समाज में इज्जत और नाम कमाना चाहता है. एक छोटे से आइडिया से शुरू हुई यह कहानी कैसे पूरे शहर में फैल जाती है और कैसे इसमें ताकत और पैसे का खेल शुरू होता है, यही इस सीरीज में बहुत ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है. इसे मशहूर डायरेक्टर नागराज मंजुले ने बनाया है.

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल से लेकर तान्या मित्तल तक, क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ में खतरों से खेलते नजर आएंगे ये स्टार्स ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >