Upcoming Web Series: महारानी 3 से लेकर Heeramandi तक, इन 7 बेहतरीन वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार

Upcoming Web Series: ऐसे कुछ वेब सीरीज है, जिसका फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. इन सीरीज के रिलीज डेट का दर्शक वेट कर रहे हैं, जिसमें महारानी 3, हीरामंडी जैसे शोज शामिल है.

Upcoming Web Series: बॉबी देओल की दमदार वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 4’ का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. प्रकाश झा की इस सीरीज में बॉबी बाबा निराला के रोल में छा गए. कहा जा रहा है कि ये एमएक्स प्लेर पर स्ट्रीम होगी.

‘मिर्जापुर’ के दोनों सीजन ने खूब लोकप्रियता हासिल की. मिर्जापुर 3 अब आनेवाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा सीजन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आएगा. हालांकि रिलीज डेट सामने नहीं आया है.

शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी 2’ 2025 के अंत ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकती है. इसमें शाहिद के अलावा विजय सेतुपति लीड रोल में थे. पहला सीजन 10 फरवरी, 2023 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आया था.

हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी सीजन 3 इसी महीने सोनी लिव पर 7 मार्च से स्ट्रीम होने वाला है. सीरीज में हुमा, रानी भारती के किरदार में नजर आई थी. इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक जैसे कलाकार हैं.

इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज ‘शोटाइम’ इन दिनों सुर्खियों में है. सीरीज 8 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी. इसमें नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज है.

वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ भी इस साल रिलीज होने वाली है. कहा जा रहा है कि जितेंद्र कुमार स्टारर सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. इसमें जितेंद्र के अलावा रघुबीर यादव और नीना गुप्ता है.

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ इन दिनों चर्चा में है. सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. सीरीज में कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस ने काम किया है. इसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल है.

Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन होगी रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >