OTT पर कहर ढाने के लिए आ रही हैं ये 5 वेब सीरीज, नाम जानकर बेसब्री बढ़ जायेगी

Upcoming Web Series In July 2024: जुलाई में ओटीटी प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस भरपूर है. लिस्ट में मिर्जापुर से लेकर नेहा शर्मा की 36 डेज शामिल हैं.

Upcoming Web Series In July 2024: जब से ओटीटी का चलन तेज हुआ है, तब से दर्शक थिएटर पर फिल्मों के रिलीज होने का वेट करने से ज्यादा ओटीटी पर नई फिल्मों और वेब सीरीज के आने का वेट करते हैं. ऐसे में अगर आप भी जुलाई में आने वाली नई वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम उन वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिसके इंतजार में दर्शक लंबे समय से अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं.

कमांडर करण सक्सेना

जतिन सतीश वागले के निर्देशन में बनी सीरीज कमांडर करण सक्सेना 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में अर्थ अनेजा, इकबाल खान और गुरमीत चौधरी हैं. इस सीरीज की कहानी एक रॉ एजेंट की है, जो एक बहुत बड़े मिशन को सॉल्व करने के लिए लगा हुआ है.

मिर्जापुर सीजन 3

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 का इंतजार दशक लंबे समय से कर रहे हैं. यह 5 जुलाई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी हैं. सीरीज की कहानी कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच चल रहे मुकाबले के इर्द गिर्द घूमती है.

Also Read Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

पिल

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी सीरीज पिल 12 जुलाई को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. इस वेब सीरीज में रितेश देशमुख और पवन मल्होत्रा मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इस सीरीज की कहानी फार्मा कंपनियों में हो रही फर्जी दवाइयों की बिक्री को दर्शाता है.

शो टाइम पार्ट 2

मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी सीरीज शो टाइम पार्ट 2 में मौनी रॉय, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह सीरीज 12 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज की कहानी फिल्म इंडस्ट्री के हकीकत को दर्शाता है.

Also Read जुलाई में धमाल मचाने वाली हैं यें बड़ी फिल्में, आप भी कर लीजिए डेट नोट

36 डेज

विशाल सूर्य के निर्देशन में बनी सीरीज 36 डेज 12 जुलाई को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में नेहा शर्मा, श्रुति सेठ और शारिब हाशमी हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जिसमें ग्लैमर के पीछे की हकीकत को दिखाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >