Upcoming OTT Release: नवंबर में होगा खूब मनोरंजन, स्ट्रीम होगी ये धांसू फिल्में-सीरीज

Upcoming OTT Release: नवंबर में मनोरंजन का डोज बढ़ाने एक साथ रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज. इस लिस्ट में रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’से लेकर चियान विक्रम की तंगलान भी शामिल है.

Upcoming OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए नवंबर का महीना काफी स्पेशल होने वाला है. क्योंकि इस महीने एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में-सीरीज अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं. इसमें तब्बू की हॉलीवुड डेब्यू सीरीज ड्यून प्रोफेसी से रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ भी शामिल है.

सिटाडेलः हनी बनी

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. राज और डीके की यह वेब सीरीज 7 नवंबर, 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

ड्यून प्रोफेसी

नवंबर का महीना हॉलीवुड लवर्स के लिए भी खास होगा क्योंकि इस महीने फ्रैंक हर्बर्ट के पॉपुलर नोवेल ड्यून का प्रिक्वल ड्यून प्रोफेसी 18 नवंबर को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा.

वेट्टैयन

सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ भी अपने डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म से 33 साल बाद बड़े पर्दे पर रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आए हैं. अब इसे 7 नवंबर, 2024 से ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

तंगलान

चियान विक्रम स्टारर तंगलान के ओटीटी डेब्यू का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म में चियान विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, डैनियल कैल्टागिरोन और पसुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 31 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

विजय 69

नई सोच के सोच आने वाली पीढ़ी को सबक सिखाने के लिए अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया है. यह फिल्म 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: Squid Game 2 Teaser: फिर शुरू हुआ मौत का खूंखार खेल, ‘स्क्विड गेम 2’ के टीजर ने रिलीज होते ही बढ़ाई हाइप

Also Read: ARM OTT Release: बॉक्सऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद, साल 2024 की ये साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी डेब्यू को तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >