The Family Man Season 3 का फर्स्ट लुक आया सामने, मिशन शुरू करने को तैयार हैं श्रीकांत तिवारी

The Family Man Season 3: मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ रहा है. निर्माता राज और डीके ने मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का धांसू पोस्टर शेयर किया. हालांकि यह कब रिलीज होगी, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

The Family Man Season 3: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ के मेकर्स ने आखिरकार पॉपुलर जासूसी एक्शन थ्रिलर सीरीज के सीजन 3 की घोषणा कर दी है. रोमांचक सीरीज का पहला पोस्टर भी आउट हुआ. जिसमें मनोज डरे सहमें नजर आ रहे हैं. आसपास उनके किसी ने राइफल तान रखी है. हालांकि मोस्ट अवेटेड सीरीज कब रिलीज होगी, इसको लेकर निर्माता राज और डीके ने सस्पेंस बनाकर रखा है.

जल्द आ रही है द फैमिली मैन सीजन 3

अमेजन प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल तौर पर द फैमिली मैन सीजन 3 की घोषणा की और लिखा, “हमारे परिवार के लोगों पर सभी की नजर #TheFamilyManOnPrime, नया सीजन, जल्द ही आ रहा है.” फर्स्ट लुक पोस्टर में मनोज बाजपेयी सामने और बीच में दिखाई दे रहे हैं, उनके चेहरे पर एक तीव्र भाव है, जो हाई-स्टेक ड्रामा की ओर इशारा करता है. उनके चारों ओर बंदूकें लिए हुए छायादार आकृतियां हैं, जो खतरे, रहस्य और तनाव का एहसास कराती हैं. पोस्टर पर लिखा है: “द फैमिली मैन रिटर्न्स.”

द फैमिली मैन 3 देखने के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

द फैमिली मैन में जोया का किरदार निभाने वाली श्रेया धनवंतरी ने कमेंट किया, “गैंग वापस आ गया है!” जेके तलपड़े का किरदार निभाने वाले शारिब हाशमी ने लिखा, “योओओओओओओओओ…” हरमन सिंहा ने लिखा, “श्रीकांत तिवारी, जेके और सुची को फिर से एक्शन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता.” एक नेटिजन ने लिखा, “श्रीकांत तिवारी और जेके वापस आ गए हैं… बड़ा मजा आएगा.”

द फैमिली मैन सीजन 3 के बारे में

मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियमणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, गुल पनाग, श्रेया धनवंतरी इस सीजन में अपनी भूमिकाएं फिर से निभाएंगे. जयदीप अहलावत के भी इस सीजन में कलाकारों की टुकड़ी में शामिल होने की खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जयदीप अहलावत का किरदार मनोज बाजपेयी की ओर से निभाए गए नायक के साथ आमने-सामने होगा. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >