The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के बारे में फैंस जानना चाहते हैं. इसके दोनों सीजन काफी ज्यादा हिट हुए थे और इसकी कहानी काफी दमदार थी. तीसरे सीजन को लेकर इस शख्स ने जानकारी दी है.

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी, प्रियामणि स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. सीरीज की कहानी ने दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया था. इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा था और तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बीच-बीच में इसके रिलीज डेट को लेकर खबरें आती है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसपर ऑफिशियल कुछ नहीं कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा सीजन अभी प्रोडक्शन स्टेज में है. सीरीज को लेकर प्रियामणि ने बात की है.


द फैमिली मैन का तीसरा सीजन होगा शानदार
द फैमिली मैन तीसरे सीजन को लेकर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, दूसरे सीजन को बनाने में करीब तीन साल लग गए. उन्होंने फैंस को तीसरे सीजन के लिए कम से कम इतना ही समय देने को कहा. वहीं, अब प्रियामणि ने तीसरे सीजन को लेकर दिलचस्प जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि थर्ड सीजन फैंस के उम्मीद से काफी बेहतर होगा. साथ ही कहा कि तीसरा सीजन पहले से कहीं अधिक शानदार होगा और इसमें एक्शन से भरपूर सीन होंगे.


जानें कब आया था द फैमिली मैन का सीजन 1 और 2
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बायपेयी की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. राज और डीके द्वारा निर्देशित सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में आया था. दूसरा सीजन साल 2021 में आया था. वहीं, प्रियामणि हाल ही में फिल्म मैदान में नजर आई थी, जिसमें वो अजय देवगन की पत्नी के रोल में दिखी थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैदान ने अबतक 23.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर मैदान की टक्कर अक्षय कुमार की बड़े मियां और छोटे मियां से हुई.

EXCLUSIVE: मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बने हीरो, बेतिया से दिल्ली-मुंबई का सफर और संघर्ष भी जानिए..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >