The Family Man 3 OTT Release: क्या अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

The Family Man 3 OTT Release: द फैमिली मैन सीरीज श्रीकांत तिवारी की कहानी को दिखाती है. इसके तीसरे सीजन का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब सीजन 3 को लेकर लेटेस्ट अपेडट आया है.

The Family Man 3 OTT Release: पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरी, दलीप ताहिल स्टारर सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सिंतबर में अपडेट आया था कि मनोज और उनके को-स्टार नागालैंड में शूटिंग कर रहे थे. श्रेया ने उनके साथ फोटोज भी पोस्ट की थी. इस बीच शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

कब आएगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन

द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में एक्टर जयदीप अहलावत की एंट्री हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, “दिसंबर 2024 तक प्रोडक्शन खत्म होने की उम्मीद है. पोस्ट प्रोडक्शन में 9-12 महीने लग सकते हैं. तीसरे सीजन का प्रीमियर दिवाली 2025 के आसपास होने की संभावना है.” हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसके बारे में कुछ बताया नहीं गया है.

मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को लेकर खोले थे राज

वेराइटी के साथ इस साल मई में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपकमिंग सीजन को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनका किरदार श्रीकांत तिवारी अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में होगा, जहां उसे अपने परिवार और अपनी नौकरी को बचाने के लिए कई मुद्दे सुलझाने होंगे. बता दें कि द फैमिली मैन का निर्देशन राज और डीके ने किया है. पहला सीजन साल 2019 में आया था और दूसरा सीजन 2021 में आया था.

क्या है द फैमिली मैन की कहानी

द फैमिली मैन की कहानी श्रीकांत तिवारी के आस-पास घूमती है, जो एक मिडिल क्लास होता है. वह सीक्रेटली थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल में एक खुफिया ऑफिसर के तौर पर काम करता है. उसकी एक प्यारी सी फैमिली है, जिसमें उसकी पत्नी और बेटी होती है. शो में शरद केलकर, प्रियामणि, सनी हिंदुजा, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा और नीरज माधव हैं.

Also Read- The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की मुश्किलें बढ़ाने हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, विलेन बन भिड़ने को हैं तैयार

Also Read- The Family Man 3: ‘पाताल लोक’ फेम इस एक्टर की हुई ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में धांसू एंट्री, दिखेगा भयानक अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >