The Family Man 3 में इस पुराने किरदार की हुई एंट्री, जयदीप अहलावत बोले- पागलपन से भरे कॉमेडी…

The Family Man 3: राज और डीके फिलहाल द फैमिली मैन का एक और रोमांचक सीजन बनाने में जुटे हैं. मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली इस स्पाई-थ्रिलर में जयदीप अहलावत भी हैं. अमेजन प्राइम वीडियो ने अभी तक सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने कंफर्म किया कि चेल्लम सर की वापसी होने वाली है.

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन इस समय सबसे ज्यादा चर्चित सीरीज में से एक है. दो हिट सीजन के बाद फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. ओटीटी लवर्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि वेब सीरीज कब रिलीज होगी. फिलहाल मेकर्स की ओर से स्ट्रीमिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इसी बीत जयदीप अहलावत ने खुलासा किया कि पॉपुलर चेल्लम सर वापसी करने के लिए तैयार हैं. भले ही वह सिर्फ एक सहायक किरदार है, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों को दीवाना बनाती है.

द फैमिली मैन 3 को लेकर जयदीप अहलावत ने दिया बड़ा अपडेट

टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में, जयदीप अहलावत ने शेयर किया, “जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न की उम्मीद करें. दांव पागलपन से भरे हैं और कॉमेडी भी काफी जबरदस्त होने वाली है. एक और मजेदार बात यह है कि चेल्लम सर वापस आ गए हैं. मुझे लगता है कि फैंस इस रोलरकोस्टर राइड का मजा जरूर उठाएंगे. हमने शो की आत्मा को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की है.”

चेल्लम सर ने दर्शकों को खूब किया एंटरटेन

चेल्लम सर भले ही द फैमिली मैन 2 में लगभग 15 से 20 मिनट के लिए स्क्रीन पर दिखाई दिए हों, लेकिन उनके प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया. यह भूमिका तमिल अभिनेता उदय महेश ने निभाई है. चेल्लम के तेज दिमाग, रहस्यमयी व्यवहार और समस्याओं को सुलझाने की आदत ने उन्हें पॉपुलर किया.

कौन से स्टार्स द फैमिली मैन 3 में आएंगे नजर

द फैमिली मैन 3 में एक बार फिर मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “मनोज भाई अविश्वसनीय रूप से डाउन-टू-अर्थ हैं.” द फैमिली मैन सीजन 3 का प्रीमियर इस साल के अंत में होने की उम्मीद है. इसमें मनोज, जयदीप और उदय के अलावा प्रियमणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर, अश्लेषा ठाकुर, श्रेया धनवंतरी और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Superboys of Malegaon OTT Release: हंसी, ड्रामा और देसी तड़का, इस ओटीटी पर रिलीज हुई सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >