The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ में हुई जयदीप अहलावत की एंट्री? होगा जबरदस्त फेस ऑफ…

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ में पाताल लोक के जयदीप अहलावत की एंट्री हो गई है. इस सीजन में एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ फेस ऑफ करते दिखेंगे.

The Family Man 3: पॉपुलर फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके की ओटीटी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का इंतजार दर्शक लम्बे वक्त से कर रहे हैं. फिल्म मेकर्स ने पिछले साल 2024 में इस सीरीज की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई. अब अब खबर आ रही है कि इस सीजन में दर्शकों के पसंदीदा एक्टर जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे. सीरीज में वह मनोज बाजपेयी के किरदार से फेस ऑफ करते दिखेंगे. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी अपडेट.

कैसा होगा जयदीप का रोल?

द फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत की एंट्री होने की खबर सामने आई है. सीरीज से जुड़े करीबी सूत्र ने फिल्मफेयर से बातचीत में कहा कि ‘इस पॉप्युलर शो के आने वाले सीजन में जयदीप अहलावत का किरदार मनोज बाजपेयी के साथ भिड़ने वाला है.’ आगे उनके किरदार पर बात करते हुए सोर्स ने कहा, ‘उनका किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ होगा.’ ऐसे में अब दो बेहतरीन कलाकारों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

कब रिलीज होगी ‘द फैमिली मैन 3’ सीरीज?

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ सीरीज का पूरा काम खत्म हो गया है, लेकिन इस शो को रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगेगा. एक्टर ने ‘द लल्लनटॉप’ से बात करते हुए कहा, ‘एक लंबा-चौड़ा टाइम है, मेरे ख्याल से अगली दिवाली के आस-पास आ जाना चाहिए.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Don 3 villain: रणवीर सिंह की डॉन 3 में खूंखार विलेन बनेगा ये एक्टर, नाम जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >