Sapne Vs Everyone ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में जीता बेस्ट ब्रांडेड प्रोग्राम का अवॉर्ड, जानें पूरी डिटेल्स

Sapne Vs Everyone: टीवीएफ की पाॅपुलर सीरीज ‘सपना वर्सेज एवरीवन’ ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. इस सीरीज को ‘बेस्ट ब्रांडेड प्रोग्राम का अवार्ड’ मिला है.

Sapne Vs Everyone: TVF (द वायरल फीवर) अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए जाना जाता है. इसके मेकर्स अपने शोज को कुछ इस तरह दुनिया के सामने पेश करते हैं, जिससे मध्यम वर्ग से लेकर हर वर्ग का इंसान कनेक्ट हो सके. इसी बीच उन्हीं के एक वेब सीरीज ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में एक बड़ी जीत अपने नाम की है. हम बात टीवीएफ के पापुलर सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ की कर रहे है, जिसे बेस्ट ब्रांडेड प्रोग्राम का अवार्ड मिला है.

सपने वर्सेज एवरीवन को मिला अवार्ड

टीवीएफ की यह सीरीज ‘सपना वर्सेज एवरीवन’ साल 2023 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी. अब इस सीरीज ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है. इस शो को ‘बेस्ट ब्रांडेड प्रोग्राम का अवार्ड’ के साथ-साथ ऑडियंस का पूरा प्यार मिल रही है.

टीवीएफ के फाउंडर ने जाहिर की खुशी

टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने इस बड़ी उपलब्धि की खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अवार्ड सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उन्होंने इसका श्रेय अपनी टीम को दिया है और कैप्शन लिखा है, “अखिरकार हम जीत गए एक सबसे बड़े अवार्ड्स में से एक, जो ब्रांडेड स्टोरीटेलिंग के लिए है, @asianacademycreativeawards में हमारे शो #SapneVsEveryone के लिए. और इससे भी ज्यादा गर्व है कि ये हमारे देश के लिए किया. पूरे @theviralfever टीम को बधाई, खासकर उस इंसान को @ambrishverma3011 से शुरू करते हुए.

एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

अरुणाभ कुमार ने TVF की तारीफों के बांधे पुल

अरुणाभ कुमार ने आगे लिखा- मुझे याद है जब हम मंदिर गए थे और मैंने उनसे पूछा था कि कौन सी कहानी उनके दिल के करीब है, तब उन्होंने मुझे वो कहानी सुनाई थी… गोवा में कहानी की शुरुआत से लेकर उसे एडिटिंग सूट में खून, पसीना और आंसुओं के साथ पूरी मेहनत से काम करने तक… मुझे एक ऐसे असली कहानीकार और एक्टर को देखने का मौका मिला, जिन्होंने एक ऐसा शो बनाया जो अब तक हम TVF में नहीं किया. अंबी, तुम मेरे छोटे भाई जैसे हो, मैं सिर्फ भगवान का शुक्रिया अदा कर सकता हूं कि हमें फिर से एक साथ लाकर ये काम किया… मॉडर्न फिलॉसफी से लेकर और भी बहुत कुछ पर हमारी जो बॉन्डिंग हुई, उस पर… और अब और भी जीतने और शानदार कहानियां साथ में बताने के लिए!

साल 2024 में TVF की सीरीज

साल 2024 में टीवीएफ की कई बेहतरीन सीरीज रिलीज हुई. इनमें वेरी पारिवारिक, पंचायत सीजन 3, कोटा फैक्ट्री सीजन 3, गुल्लक सीजन 4, और अरेंज्ड कपल जैसी शानदार सीरीज ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई.

Also Read: OTT Release This Week: एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी का बढ़ेगा डोज, जब 16 से 22 दिसंबर रिलीज होगी नई फिल्में-सीरीज हर रोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >