Sankalp में क्यों बढ़ा कुब्रा सैत का किरदार? नाना पाटेकर संग काम कर बोलीं- बहुत कुछ सीखने मिला

Sankalp: कुब्रा सैत ने वेब सीरीज ‘संकल्प’ में अपने रोल और नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. जानें कैसे उनका छोटा रोल बड़ा बन गया और क्या कहा एक्ट्रेस ने.

Sankalp: नाना पाटेकर की वेब सीरीज ‘संकल्प’ इन दिनों चर्चा में है. इस सीरीज में एक्ट्रेस कुब्रा सैत DCP परवीन शेख का रोल निभा रही हैं. यह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार है, जो अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार है. कुब्रा सैत को इस रोल के लिए काफी तारीफ मिल रही है और लोग उनके काम को पसंद कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने सीरीज और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

पहले छोटा रोल था, फिर बढ़ गया किरदार

Hindustan Times के साथ इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने बताया कि उन्हें शुरुआत में सिर्फ एक छोटा सा रोल (कैमियो) दिया गया था. लेकिन बाद में डायरेक्टर प्रकाश झा ने उनका रोल बढ़ा दिया.

उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगा यह मजाक है, लेकिन जब सच में मौका मिला तो वह बहुत खुश हो गईं.

नाना पाटेकर के साथ काम का अनुभव

कुब्रा सैत ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर बहुत ही सरल और शांत स्वभाव के इंसान हैं. उनसे काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला.

कुब्रा के अनुसार, इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद नाना पाटेकर बहुत सहज रहते हैं और यही उनकी सफलता का राज है.

डायरेक्टर प्रकाश झा ने ऐसे बढ़ाया रोल

कुब्रा ने बताया कि एक बार मिलने के बाद प्रकाश झा ने उनसे कहा कि वह रोल को और आगे लिखेंगे. इससे कुब्रा और भी एक्साइटेड हो गईं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत अच्छा अनुभव रहा और सब कुछ बिल्कुल सही तरीके से हुआ.

स्टार कास्ट और कहां देखें

इस सीरीज में नाना पाटेकर के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, संजय कपूर, नीरज काबी, मेघना मलिक, तुषार पांडे और रूप दुर्गापाल भी अहम भूमिका में हैं.

आप इस वेब सीरीज को Amazon MX Player पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >