Sacred Games के लिए सैफ अली खान नहीं इस एक्टर का नाम पहले हुआ था फाइनल, कॉस्ट्यूम का दिया नाप, मगर कर दिया ड्रॉप

Sacred Games सीरीज में सैफ अली खान की जगह IC 814 के एक्टर विजय वर्मा को मेकर्स ने पहले फाइनल किया था. लेकिन बाद में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था. यह सीरीज साल 2018 में अनुराग कश्यप के निर्देशन में रिलीज हुई थी.

Sacred Games साल 2018 में रिलीज हुई क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. सीरीज में सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसी कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं इस सुपरहिट सीरीज में सैफ अली खान के बजाय किस एक्टर को मेकर्स ने पहले किया था फाइनल. यह और कोई नहीं विजय वर्मा हैं, जो इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई IC 814 में पायलट बनकर, जमके सुर्खियां बटोर रहे हैं.

विजय वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में क्या कहा?

विजय वर्मा के लिए यह फिल्म मिल का पत्थर साबित हो सकती थी. लेकिन मेकर्स ने उन्हें फाइनल करने के बाद अचानक से ड्रॉप आउट कर दिया था. इसके बारे में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि, “‘गली बॉय’ से ठीक पहले तक मेरे पास कोई ऑफर नहीं होते थे. कास्टिंग डायरेक्टर्स को मुझपर यकीन तो था मगर बहुत लंबे समय तक मुझे मौके ही नहीं दिए जाते थे. कुछ ऑडिशन में, मैं वेटिंग लिस्ट में था. मैं पहले टॉप-5 और फिर टॉप-2 में पहुंचा और फिर मुझे लॉक कर दिया गया. लेकिन फिर मुझे बाहर कर दिया गया.”

Also Read: SACRED GAMES: धर्म के राक्षसों की लपलपाती जीभ का कल्याण हो या नाश?

Also Read: Sacred Games 3 को लेकर शुरू हुई कास्टिंग? अनुराग कश्यप के इस ऐलान से टूटा फैंस का दिल

कॉस्ट्यूम का नाप तक दे दिया, मगर बाहर कर दिया

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे ‘सेक्रेड गेम्स’ के लिए फाइनल किया गया था. मैंने अपना कॉस्ट्यूम का नाप भी दे दिया था, पर फिर भी मुझे प्रोजेक्ट से ड्रॉप कर दिया. तो इस तरह की चीजें होती हैं. लेकिन मैंने अपने अंदर कहीं न कहीं विश्वास बनाए रखा. ‘गली बॉय’ के बाद काम मिलना शुरू हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि मैं काम के लिए इतना भूखा था कि फिल्म के बाद मैंने बहुत काम ले लिया.”

गली बॉय के बाद हुई नेगेटिव रोल्स की बौछार

विजय वर्मा को इंडस्ट्री ने उन्हें स्टीरियोटाइप कर दिया था. गली बॉय के बाद उन्हें कई नेगेटिव रोल्स मिले. आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग’ में उन्होंने एक टॉक्सिक पति का किरदार निभाया था. जबकि, सोनाक्षी सिन्हाकी फिल्म ‘दहाड़’ में एक सीरियल किलर के रूप में नजर आए थे. इस पर एक्टर ने बात करते हुए इंटरव्यू में कहा था कि, ‘जब ‘डार्लिंग्स’ हुई, मैं खुद को इस रोल में इमेजिन नहीं कर पा रहा था और फिर कई ऐसे किरदार मिले जिसमें मैं बुरी तरह भयानक, डरावने और खूंखार मर्दों का किरदार निभा रहा था. मेरे अंदर एक हिस्सा था जो ये स्टीरियोटाइप तोड़ना चाहता था लेकिन मैं शायद खुद से ये नहीं कर सकता था. मुझे फिल्ममेकर्स से बहुत सपोर्ट मिला, जिन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे इस तरह से देखा है और मुझे कुछ नया ऑफर करना चाहते थे.’

विजय वर्मा ने आगे कहा कि, ‘अगर किसी ने सिर्फ ‘डार्लिंग्स’ और ‘दहाड़’ देखी है तो वो कभी नहीं सोचेगा कि मुझसे कोई बहुत अच्छा किरदार करवाया जा सकता है. इंडस्ट्री बहुत रहस्यमयी तरीके से काम करती है, जब उन्हें आप में पोटेंशियल दिखता है, तो वो आपको अपनी दूसरी साइड दिखाने का मौका भी देते हैं. मैंने कोई स्टीरियोटाइप नहीं तोड़ा, क्योंकि मैंने कोई स्टीरियोटाइप बनाया ही नहीं. उन्होंने ही बनाया, उन्होंने ही तोड़ा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >