Republic Day Watchlist: इस रिपब्लिक डे घरवालों के साथ OTT पर देखें ये वेब सीरीज, रग-रग में जगेगी देशभक्ति की भावना

Republic Day Watchlist: इस रिपब्लिक डे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निचे लिस्ट में शामिल कुछ बेहतरीन वेब सीरीज को जरूर देखें. इसमें द टेस्ट केस से लेकर बार्ड ऑफ ब्लड तक का नाम है.

Republic Day Watchlist: आज पूरा भारत अपना 76वां रिपब्लिक डे मना रहा है. ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए आज आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ नीचे लिस्ट में दी गई कुछ वेब सीरीज को देख सकते हैं, जो आपके मन में देशभक्ति की भावना को और बढ़ा देगी.

द टेस्ट केस

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में एक्ट्रेस निमरत कौर ने भारतीय सेना के विशेष बलों में एकमात्र महिला ट्रेनी की भूमिका निभाई है. इस वेब सीरीज को 8.4 की IMDb रेटिंग मिली है, जिसे आप Jio Cinema पर देख सकते हैं.

स्पेशल ऑप्स

के के मेनन की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है, जिसे इस रिपब्लिक डे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए. इस सीरीज की कहानी आतंकवादियों को पकड़ने और उनके मास्टरमाइंड को खोजने के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में के के मेनन रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के किरदार में हैं.

जीत की जिद

जीत की जिद एक इंस्पायरिंग सीरीज है जो कारगिल वाॅर के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की असल जिंदगी पर आधारित है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर देख सकते हैं. सीरीज के लीड रोल में अमृता पुरी, सुशांत सिंह और अमित साध की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है.

द फॉरगॉटन आर्मी – आजादी के लिए

द फॉरगॉटन आर्मी – आजादी के लिए सीरीज में सनी कौशल और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में है. इस वेब सीरीज की कहानी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज के भारतीय सैनिकों का अनुसरण करती है, जो अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए सिंगापुर से मार्च किए थे. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

बार्ड ऑफ ब्लड

‘बार्ड ऑफ ब्लड’ एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जो एक पूर्व भारतीय खुफिया एजेंट पर केंद्रित है, जो साहित्य पढ़ाने के लिए रिटायर होने के बाद, एक महत्वपूर्ण मिशन की वजह से वापस अपने काम पर लौटता है. इस सीरीज में इमरान हाशमी, कीर्ति कुल्हारी, विनीत कुमार सिंह, जयदीप अहलावत और शोभिता धुलिपाला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने शुरू की अपनी डेब्यू फिल्म के सीक्वल की शूटिंग, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >