Raakh OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अली फजल की ‘राख’, नोट कर लें डेट

Raakh OTT Release Date: अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर स्टारर क्राइम ड्रामा “राख” की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

Raakh OTT Release Date: प्रोसित रॉय की अपकमिंग क्राइम ड्रामा “राख” की रिलीज डेट फाइनली आ गई है. अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर स्टारर थ्रिलर 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस वेब सीरीज को एक रोमांचक शो बताया जा रहा है, जिसमें कई एपिसोड्स मौजूद रहेंगे.

राख की रिलीज डेट आउट

अपकमिंग सीरीज राख प्राइम वीडियो पर 12 जून से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया. जिसमें अली फजल पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं. सामने एक लाश रखी हुई है, जिसे स्ट्रेचर पर अस्पताल वाले ले जाते हैं. कैप्शन में लिखा है, ”दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज लेते हैं.. #राखऑनप्राइम, नई सीरीज, 12 जून.”

राख में मौजूद हैं ये स्टार्स

राख का निर्माण, लेखन और सह-निर्देशन अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है. इसके डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं. एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले भाडीपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी की ओर से निर्मित इस फिल्म में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर मेन लीड में हैं.

राख की कहानी

राख एक खोजी ड्रामा है, जो क्रिमिनल माइंड और डेली की जिंदगी की सतह के नीचे छिपे अंधेरे को बेहतरीन ढंग से दिखाती है. जब दो किशोर बिना किसी सुराग के गायब हो जाते हैं, तो परिवार चिंतिंत हो जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है. फिर एक जांच अधिकारी सच्चाई का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाता है. मामला उसे हिंसा और मानव दुराचार की दुनिया में खींचता चला जाता है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >