Psychological Thriller Movies: मनी हाइस्ट आई पसंद, तो OTT पर देख लीजिए ये 5 फिल्में, दिमाग हिल जाएगा

Psychological Thriller Movies: अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम ओटीटी पर मौजूद ऐसे 5 फिल्मों के नाम बताएंगे. इन्हें देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा.

Psychological Thriller Movies: मनी हाइस्ट नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. अब तक इस सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी तरह की फिल्में व सीरीज देखना चाहते हैं तो आइए आज आपको ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों के नाम बताते हैं.

टेबल नंबर 21

परेश रावल की साल 2013 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म ‘टेबल नंबर 21’ की कहानी एक कपल पर केंद्रित है, जो वेकेशन के लिए फौरन जाते हैं. वहां उन्हें एक गाने खेलने का मौका मिलता है, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है. जब गेम की शुरुआत होती है, तब कई चौंकाने वाली चीजें शुरू होती हैं. इसे देखने के लिए आप जियो सिनेमा पर जा सकते हैं. इस सीरीज में परेश रावल के साथ टीना देसाई, राजीव खंडेलवाल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.

जोकर

फीनिक्स स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘जोकर’ की कहानी एक मानसिक बीमारी से पीड़ित कॉमेडियन की है, जो अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है. इस फिल्म को भी आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

स्प्लिट

साल 2016 की चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म इस जॉनर की दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म की कहानी मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर से जूझ रहे एक व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जो तीन टीनएज लड़कियों का अपहरण कर लेता है. इसके बाद क्या होता है, उसे देखने के लिए आपको जिओ सिनेमा पर जाना होगा.

ब्लाइंड

सोनम कपूर की साल 2023 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म एक अंधे पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर की तलाश कर रहा है. इसे भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

दीवानगी

अजय देवगन की साल 2002 में आई थ्रिलर फिल्म ‘दीवानगी’ में एक्टर विलेन का किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म में आने वाले कई ट्विस्ट आपके दिमाग के पेंच ढीले कर देगी.

Also Read: Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >