Panchayat Season 4: कीजिए वोटिंग-वोटिंग… ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट में बदलाव? पहले देखने के लिए करना होगा ये काम

Panchayat Season 4: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट अब आपके वोट पर तय होगी. जानिए कैसे वोटिंग करके आप शो को जल्दी देख सकते हैं और क्या है इस मजेदार ट्विस्ट की पूरी कहानी.

Panchayat Season 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘पंचायत सीजन 3’ की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का एक ही सवाल है कि आखिर “सीजन 4 कब आ रहा है?” हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया था कि यह सीरीज 2 जुलाई को स्ट्रीम होगी, लेकिन अब आप इसे एक महीने बाद इंतजार नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा ट्विस्ट है. क्योंकि पंचायत 4 की रिलीज डेट का फैसला अब खुद दर्शकों के हाथ में है. जी हां, इस बार सीजन 4 जल्दी देखने के लिए आपको ‘वोटिंग’ करनी होगी. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

यहां देखें प्रोमो-

क्या है पंचायत 4 की वोटिंग मिस्ट्री?

अमेजन प्राइम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ‘पंचायत 4’ का एक मजेदार प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘नया सीजन हम ले आएंगे, वोट आप ले आना.’ इस प्रोमो में देख सकते हैं कि कैसे मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच फुलेरा गांव में राजनीती चल रही है. दोनों के पति- प्रधान जी और बनराकस अपनी-अपनी पत्नियों को जीत दिलाने के लिए गांव वालों को फ्लाई ओवर, बिजली जैसी चीजों के वादें कर रहे हैं.

फिर सचिव जी वहां दोनों की लड़ाई रोक कर पूछते हैं कि आप लोग पंचायत की जनता के लिए क्या कर रहे हैं. यह सुनकर मंजू देवी कहती हैं कि अगर इलेक्शन में उन्हें वोट देंगे तो वह 2 जुलाई से पहले अगला सीजन ले आएंगी. वहीं, क्रांति देवी कहती हैं कि अगर उन्हें वोट दिया जाता है तो वह मंजू से भी पहले पंचायत सीजन 4 ले आएंगी.

अब ऐसे में अगर आप अपने इस पसंदीदा सीरीज के अपकमिंग सीजन को पहले देखना चाहते फोन उठाइये और करिए वोट.

वोटिंग कैसे करें?

  • Amazon Prime Video के सोशल मीडिया पेज की बायो पर जाकर पोल में हिस्सा लें
  • Panchayat4Soon हैशटैग के साथ अपनी राय दें

कॉमेंट्स और रीशेयर के जरिए मेकर्स तक अपनी एक्साइटमेंट पहुंचाएं

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप, 49वें दिन भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >