Panchayat छोड़ने की अफवाहों पर ‘सचिव जी’ ने किया रिएक्ट, जितेंद्र कुमार बोले- ईमानदारी से कहूं तो…

हाल ही में सुनने में आया था कि पंचायत के अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र कुमार और मेकर्स के बीच अनबन चल रही है. इस पर अब एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बड़ी बात कह दी है.

सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज हो चुका है. जब से ये सीरीज रिलीज हुआ है, तब से ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. एक्स पर फैंस इसके छोटे-छोटे क्लिप और तसवीरें पोस्ट कर रहे हैं. इसमें ‘सचिव जी’ के किरदार में जितेंद्र कुमार उर्फ ​​जीतू नजर आए है. इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है. कुछ समय पहले खबरें आई थी कि जीतू और द वायरल फीवर (TVF) के बीच कुछ मतभेद हो गया था. अब इसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.


TVF संग अनबीन की खबरों पर जितेंद्र कुमार ने किया रिएक्ट
‘पंचायत 3’ के रिलीज होने से पहले ऐसा सुनने में आया था कि जितेंद्र कुमार ने प्रोडक्शन हाउस TVF के साथ मतभेद की वजह से सीरीज को छोड़ दिया. अब इसपर एक्टर ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि सच्चाई क्या है. एक्टर ने कहा, इसे लेकर बहुत ज्यादा पैनिक था और ये सोशल मीडिया पर दिख रहा था. पिछला सीजन अभिषेक के ट्रांसफर पर खत्म हुआ था और इसने भी चर्चा को और बढ़ा दिया. गलतफहमी थी और ईमानदारी से कहूं तो मैं इन सवालों का जवाब देते-देते थक गया हूं. एक समय तो मुझे लगा कि और मत पूछो, बंद करो ये.”

Panchayat 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त, नीना गुप्ता बोलीं- इसमें देरी हुई क्योंकि हमने…

Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू

Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV


जितेंद्र कुमार ने कही ये बात
पंचायत फेम जितेंद्र कुमार ने आगे कहा, टीवीएफ के साथ मेरा पुराना रिश्ता है, इस वजह से लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि आखिर क्या गलत हुआ. मुझे समझ में आया कि यह उनका प्यार है और हमने पहले ट्रेलर के आने का इंतजार किया, ताकि सारी अटकलें खत्म हो जाए. गौरतलब है कि एक्टर ने कई पॉपुलर सीरीज में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म गॉन केश से बॉलीवुड में कदम रखा था. उसके बाद एक्टर कॉमेडी शुभ मंगल ज्यादा सावधान, जादूगर जैसी मूवीज में काम कर चुके हैं.

Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

वेब सीरीज पंचायत 3 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है और इसके कितने एपिसोड है?

वेब सीरीज पंचायत 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है और इसके टोटल आठ एपिसोड है.

पंचायत 3 में किन स्टार्स ने काम किया है?

पंचायत 3 जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक और रघुबीर यादव ने काम किया है. जितेंद्र के किरदार का नाम अभिषेक कुमार है.

जितेंद्र कुमार ने पंचायत 3 के अलावा किन फिल्मों में काम किया है?

जितेंद्र कुमार ने कॉमेडी शुभ मंगल ज्यादा सावधान, जादूगर, गॉन केश, चमन बहार, ड्राई डे जैसी फिल्मों में काम किया है.

वेब सीरीज पंचायत के अबतक कितने सीजन आ चुके हैं?

अबतक वेब सीरीज पंचायत के तीन सीजन आ चुके हैं. हर सीजन की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया और लोगों के दिलों को छू लिया. पहला सीजन साल 3 अप्रैल, 2020 को रिलीज हुआ. जबकि सीजन 2, 20 मई, 2022 को रिलीज हुआ. सीजन 3, 28 मई 2024 को आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >