Panchayat 4 की रिंकी क्या सचिव जी को कर रही है असल जिंदगी में डेट, संविका बोली- हम ज्यादा बात…

Panchayat 4: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 में सचिव जी और रिंकी की लवस्टोरी देखने को मिली. दोनों ने आखिरकार एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार किया. अब एक्ट्रेस संविका ने ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर बात की.

Panchayat 4: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 फैंस को ड्रामा, प्यार, कॉमेडी और राजनीति के रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने के लिए वापस आ गया है. इसमें सचिवजी उर्फ जीतेंद्र कुमार और रिंकी उर्फ संविका भी हैं. जिनका रोमांस लेटेस्ट सीजन में देखने को मिला. फैंस ने भी इस खूबसूरत जोड़ी को ऑनस्क्रीन पसंद किया. हालांकि कई के मन में ये सवाल है कि क्या दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे के प्यार में हैं क्या. अब संविका ने इसका जवाब दिया है.

संविका ने सचिव जी संग अपनी बॉन्डिंग पर की बात

न्यूज़18 से बातचीत में अभिनेत्री संविका ने जितेंद्र कुमार के साथ अपने ऑफस्क्रीन बॉन्ड को लेकर बात की. अभिनेत्री ने कहा, “वास्तविक जीवन में, मुझे लगता है कि मेरे और जितेंद्र के बीच एक अनकही केमिस्ट्री है. हम ज्यादा बात नहीं करते हैं.” संविका ने साझा किया कि सह-अभिनेता के रूप में जितेंद्र काफी मददगार हैं. हम सीन करते समय एक-दूसरे को समझते हैं. हम एक साथ इतना रिहर्स नहीं करते हैं. वह मुझे काफी कंफर्टेबल महसूस कराते हैं.

जितेंद्र संविका को कंफर्टेबल करवाते हैं महसूस

अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनके और जितेंद्र के बीच की कमेस्ट्री स्क्रीन पर झलकती है. उन्होंने आउटलेट से बातचीत में कहा, “जितेंद्र ने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं इंडस्ट्री में नई हूं. हमारे बीच जो सहजता है, वह स्क्रीन पर झलकती है.” पंचायत सीजन 4 में, सचिवजी ने आखिरकार रिंकी के लिए अपने प्यार को कबूल कर लिया है. एक एपिसोड में, सचिवजी को रिंकी के साथ अपने “भविष्य” के बारे में बात करते हुए देखा जाता है, जिस पर रिंकी जवाब देती है, “भविष्य के बारे में कुछ ज्यादा नहीं सोच रहे हो आप?”

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >