Panchayat 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त, नीना गुप्ता बोलीं- इसमें देरी हुई क्योंकि हमने…

पंचायत सीजन 3 रिलीज होते ही एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगा है. यूजर्स इसके रिव्यूज दे रहे हैं. कहानी ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों को छू लिया. इस सीजन को बनाने में इतना समय क्यों लगा, इसपर नीना गुप्ता ने बात की.

Panchayat 3: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव स्टारर वेब सीरीज पंचायत 3 फाइनली अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है. सीजन 3 का इंतजार फैंस एक लंबे समय से कर रहे थे. दर्शक आगे की कहानी जानने के लिए बेताब थे. हालांकि बीच-बीच में मेकर्स शो के बारे में थोड़ी जानकरी शेयर कर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे थे. आखिरकार इतना समय क्यों लगा सीरीज को बनाने में, इस बारे में जानकारी सामने आई है.


पंचायत सीजन 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त
पंचायत सीजन 3 रिलीज हो गया है एक्स पर दर्शक इसे लेकर रिव्यूज दे रहे हैं. इसकी कहानी एक बार फिर से लोगों के दिलों को भा गई. पहला सीजन साल 2020 में आया था औऱ दूसरा सीजन साल 2022 में आया था. अब निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा, नीना गुप्ता ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत में बताया कि पंचायत 3 को रिलीज करने में इतनी देर क्यों हुई. एक्ट्रेस ने कहा, “इसमें देरी हुई क्योंकि हमने स्क्रिप्ट पर बहुत मेहनत की है. इसमें बहुत समय लगता है और इस वजह से इसमें देरी हुई, वरना हम लेट क्यों करेंगे. यह पैसा और दर्शक बनाता है.”

Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू

Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV


पंचायत के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कही ये बात
वहीं, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, ये लंबा प्रोसेस है क्योंकि पहले 6-8 महीने तक आप इसे लिखते है और फिर एक्टर्स के पास ले जाते है. फिर आपको ये समझना होगा कि इसके बारे में एक्टर क्या सोचते है और फिर उन्हें कहानी के समान एक ही पेज पर लाना है. नीना गुप्ता ने ये भी कहा कि, ये एक बड़े कलाकारों की टीम है और मेकर्स को सब से डेट्स लेनी होती है और ये श्योर करना होता है कि किसी स्थान पर बारिश ना हो. बता दें कि पंचायत के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >